बिहार की बेटी श्रीजा सेनगुप्ता बनी राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ द ईयर, इस IIT स्टूडेंट ने जीते हैं और भी कई अवार्ड
हाइलाइट्स
- श्रीजा को मिलेगा राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड
- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी देंगी अवार्ड
- श्रीजा फॉरएवर मिस इंडिया भी रह चुकी हैं

Srija Sengupta: बिहार की बेटी श्रीजा सेनगुप्ता को राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलने जा रहा है। ये अवार्ड उन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के द्वारा दिया जाएगा। इस अचीवमेंट से श्रीजा और उन के परिवार में खुशी की लहर है।
बिहार से फॉरएवर मिस इंडिया 2023 और मॉडल ऑफ थे ईयर रह चुकी श्रीजा का सिलेक्शन इस बार एशिया इंटरनेशनल के लिए हुआ है। श्रीजा बताती हैं कि उनके कुछ इंटरव्यूज हुए थे जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है। उन्हें मलाइका अरोड़ा ने बेस्ट मॉडल का अवार्ड दिया था।
अपने सिलेक्शन के बारे में बात करते हुए श्रीजा ने कहा कि इंडिया से इस कॉन्टेस्ट के लिए 2500 नॉमिनी थे। जिसमें से केवल श्रीजा का सिलेक्शन हुआ है। इनका सिलेक्शन मॉडल की कैटेगरी में हुआ है।
यह भी देखें: 'शादी करना चाहती हूं...' कंगना रनौत का ब्वॉयफ्रेंड या मिस्ट्री मैन? जानिये एक्ट्रेस ने किसका हाथ थामा
कौन हैं श्रीजा सेनगुप्ता?
श्रीजा बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं। डॉ. अभिजीत सेनगुप्ता की बेटी श्रीजा ने पटना के नेट्रोडैम अकादमी से 12 तक की पढ़ाई की है और आईआईटी पटना की छात्रा हैं। उनके पिता प्लस टू उच्च विद्यालय मकससपुर में जीव विज्ञान के शिक्षक है जबकि मां देवयानी सेन गुप्ता जमालपुर के नेट्रो डैम में प्लस टू इंग्लिश की टीचर हैं।
श्रीजा ने बताया कि मुझे बचपन से ही मॉडलिंग, सिंगिंग और कंप्यूटर सर्फिंग का शौक है। वो कहती हैं कि उनके माता-पिता और सुष्मिता सेन उनकी आदर्श हैं। श्रीजा के माता-पिता बताते हैं कि बचपन से ही श्रीजा का झुकाव मॉडलिंग की ओर रहा है। संगीत में भी श्रीजा की अच्छी रूची है और यह अच्छा गाती भी हैं। श्रीजा अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं।
यह भी देखें: Aishwarya Rai ने भांजे अगस्त्य नंदा को नहीं किया फॉलो, क्या सच में बच्चन परिवार से रिश्ता तोड़ेंगी एक्ट्रेस?












Click it and Unblock the Notifications