Aishwarya Rai ने भांजे अगस्त्य नंदा को नहीं किया फॉलो, क्या सच में बच्चन परिवार से रिश्ता तोड़ेंगी एक्ट्रेस?
Aishwarya Rai Agastya Nanda: बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ दिनों से लगातार अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि जब भी दोनों की तलाक की खबरें सामने आई कपल ने एकसाथ आकर ये साफ कर दिया कि दोनों के बीच सब ठीक है।
इन सबके बीच एक बार फिर बच्चन परिवार में परेशानियों की खबर गॉसिप बन गई हैं। फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या की अपने ससुराल वालों से कुछ दिक्कतें चल रही हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। जहां पूरे परिवार ने उनका सोशल मीडिया पर स्वागत किया तो वहीं ऐश्वर्या राय ने ना तो कमेंट किया और ना ही उनको फॉलो किया।

अगस्त्य नंदा ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया। जिसके बाद उनका बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलिब्रिटीज ने स्वागत किया। वहीं अगस्त्य के इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद उनके धड़ाधड़ फॉलोअर्स बढ़ गए। अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन, मामा अभिषेक बच्चन और नाना अमिताभ बच्चन ने कमेंट कर फॉलो करना शुरू किया। लेकिन मामी ऐश्वर्या राय कहीं से कहीं तक नजर नहीं आई।
Reddit यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद नेटिजेन्स ने अंदाजा लगाया कि बच्चन परिवार में कुछ तो गड़बड़ चल रही है। कई नेटिजेन्स ने यह भी कह दिया कि ऐश्वर्या राय इस परिवार में खुश नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऐश और ससुराल वालों के बीच कुछ मनमुटाव है।'
बता दें कि, इससे ऐश्वर्या राय बच्चन फैमिली में सिवाए पति अभिषेक बच्चन के किसी को भी सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करती हैं। इसके अलावा हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया है और वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही हैं। लेकिन आराध्या के स्कूल फंक्शन में दोनों ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications