'शादी करना चाहती हूं...' कंगना रनौत का ब्वॉयफ्रेंड या मिस्ट्री मैन? जानिये एक्ट्रेस ने किसका हाथ थामा
Kangana Ranaut rumoured boyfriend: हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत एक शख्स का हाथ थामे दिखीं तो हर कोई ये कयास लगाने लगा कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक्ट्रेस ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया। फैंस वीडियो देखने के बाद मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए बेताब हो गए।
मिस्ट्री मैन के बारे में जानने को हर कोई बेताब है। कंगना रनौत आखिर किसे डेट कर रही हैं, शख्स कौन हैं, एक्ट्रेस क्या मिस्ट्री मैन संग शादी करने वाली हैं? ऐसे तमाम सवाल फैंस के मन में घूम रहे हैं। चलिये जानते हैं आखिर कौन हैं कंगना का हाथ थामने वाले ये मिस्ट्री मैन...?

बताते चलें कि हाल ही में ब्लू कलर की ड्रेस में कंगना को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया तो अभिनेत्री का हाथ किसी मिस्ट्री मैन ने थामा हुआ था। इस दौरान कंगना काफी खुश लग रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस को मिस्ट्री मैन संग देख फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। हर कोई उन्हें कंगना का ब्वॉयफ्रेंड बताने लगा।
बताते चलें कि जिसे लोग कंगना का ब्वॉयफ्रेंड बता रहे हैं, वो दरअसल एक पॉपुलर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट हैं। कई सारे सेलेब्स ऐसे हैं, जो इस मिस्ट्री मैन को फॉलो करते हैं। मगर कंगना के साथ जब वे नजर आए, तो लोग उन्हें एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रेंड समझ बैठे। मगर बता दें कि दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं बल्कि कैजुअली ही हाथ में हाथ डाले दिखे।

बता दें कि साल 2023 में कंगना ने एनएनआई को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर चीज का समय होता है और जब शादी का समय आएगा तो वो भी हो ही जाएगी। मैं शादी करना चाहती हूं और चाहती हूं कि मेरा भी परिवार हो।
वहीं टाइम्स नाउ संग बातचीत करते हुए कंगना ने कहा था कि मैं चाहती हूं मेरी शादी और बच्चे हों। मैं अगले 5 सालों में खुद को एक मां के तौर पर देखती हूं और पत्नी भी। कंगना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस अब 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications