राम मंदिर के बाद मिथिला में भव्य सीता मंदिर का होगा निर्माण, अमित शाह के बयान के पीछे क्या है रणनीति?
Sita Mandir In Mithila:अमित शाह ने बिहार चुनाव से पहले मिथिला में भव्य सीता मंदिर के निर्माण का मुद्दा उठाकर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने वाले हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल जोर लगाए हुए है।
इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

बिहार की राजनीति गर्म
अमित शाह के मिथिला के सीतामढ़ी में भव्य सीता माता का मंदिर बनाने के ऐलान से ही बिहार की राजनीति गर्म है। इस बयान के बाद से ही विपक्षी दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं।
जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कहा कि भाजपा को सीता मंदिर के पुनर्निर्माण का श्रेय नहीं लेना चाहिए, वहीं भाजपा के प्रमुख सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने इस परियोजना के लिए केंद्रीय धन की मांग की है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'बिहार में अगली सरकार PM Modi…’, तो क्या Nitish नहीं बनेंगे CM, Chirag के बयान पर चर्चा तेज़
अमित शाह ने क्या कहा ?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में "शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025" कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद मिथिला समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'हमने पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है, अब बिहार (सीतामढ़ी) में भव्य सीता मंदिर बनाने का समय आ गया है। यह भव्य मंदिर देवी सीता द्वारा अपने जीवन में अपनाए गए आदर्शों का संदेश देगा।'
'हम निश्चित रूप से बिहार में माँ जानकी मंदिर बनाएंगे। मैं मिथिला के लोगों को आमंत्रित करता हूँ कि वे हमारे साथ बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हमसे जुड़ें।'
BJP को नहीं मिलेगा श्रेय- RJD
वहीं RJD ने अमित शाह के इस बयान के बाद कहा कि, BJP को सीता मंदिर बनाने का श्रेय नहीं लेना चाहिए। सितंबर 2023 में जब महागठबंधन की सरकार थी उस वक्त ही सीतामढ़ी के पुनौरा में भव्य सीता मंदिर के निर्माण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परियोजना को मंजूरी दी थी।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
JDU ने केंद्र सरकार से की अपील
जदयू ने शाह के बयान के बाद इस परियोजना के लिए केंद्र से अधिक धन की उम्मीद जताई है। जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहाने कहा है कि,'सीता मंदिर का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की परियोजना है। अब जब केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मंदिर का जिक्र किया है, तो हमें केंद्रीय सहायता की उम्मीद है।'
'देवी सीता हमारे सामाजिक मूल्यों की सामूहिक गरिमा से जुड़ी हुई हैं। यह अच्छा है कि केंद्र अयोध्या को सीतामढ़ी से जोड़ने के लिए सड़क परियोजना भी योजना बना रहा है।'
गृह मंत्री के बयान के चुनावी मायने
वहीं चुनावी साल केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को लेकर चुनावी मायने निकाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीतामढ़ी के पुनौरा में भव्य सीता मंदिर के निर्माण के पीछे बीजेपी की एक बड़ी रणनीति है। इस घोषणा को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से जोड़ कर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications