Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच होने की संभावना है। इसी को लेकर बिहार में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी दल अभी से ही चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं।
इसी बीच बिहार में एक खबर सबसे ज्यादा चर्चा में है। खबर ये है कि नीतीश कुमार के बेटे अचानक सक्रिय क्यों हो गए हैं? क्या लालू यादव की तरह ही नीतीश भी अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे निशांत को सौंपने वाले हैं? इसी तरह की चर्चा बिहार के हर चौक-चौराहे पर इन दिनों हो रही है।

निशांत की राजनीतिक डेब्यू की तैयारी पूरी
इसी बीच निशांत कुमार के JDU में शामिल होने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में एंट्री कराने की तारीख तय कर ली है। निशांत कुमार की राजनीतिक डेब्यू की सारी तैयारी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें Holi Special trains 2025: सूरत से बिहार और यूपी के लिए चलेगी कई ट्रेनें, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
जानिए नीतीश कुमार क्या चाहते हैं?
मीडिया रिपोर्ट की माने को नीतीश कुमार अभी तुरंत निशांत को पार्टी में शामिल नहीं कराना चाहते हैं। उनका मानना है कि कुछ दिनों तक निशांत राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखें और मीडिया से बात करते रहें। नीतीश कुमार चाहते हैं कि चुनाव के बाद निशांत कुमार को राजनीति में एंट्री कराया जाए।
इस दिन पार्टी में शामिल हो सकते हैं निशांत
हालांकि, नीतीश कुमार के करीबी और सालाहकारों का मानना है कि जितनी जल्दी निशांत पार्टी में शामिल होंगे उससे पार्टी और निशांत दोनों को फायदा होगा। नीतीश के करीबी चाहते हैं कि, बिहार में होली के बाद अगले एक महीने तक खरमास रहता है जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं होता है। इसलिए निशांत कुमार 15 अप्रैल के बाद पार्टी में शामिल हो।
एक महीने से एक्टिव हो गए हैं निशांत
दरअसल पिछले एक महीने से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीतिक रूप से एक्टिव हो गए हैं। वे लगातार मीडिया से घिरे रहते हैं। वहीं हर एक-दो दिन में मीडिया के सामने अपनी बात रखते हैं।
पिछले दिनों जब नीतीश कुमार का बर्थडे था उस दिन निशांत मीडिया के साथ पटना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे थे और पिता की अच्छी स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। इस दौरान भी उन्होंने मीडिया से बात की और राजनीतिक सवाल को एक नेता की तरह जवाब दिए।
ये भी पढ़ें Women's Day 2025: कौन हैं तनुष्का सिंह? जो उड़ाएंगी जगुआर फाइटर जेट, उनके नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
पिता के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं
नीतीश कुमार मीडिया से बात करते हुए हर बार आगामी बिहार चुनावों में अपने पिता के लिए वोट देने की अपील करते हैं। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए वोट दें।'
'क्योंकि उन्होंने राज्य में बहुत विकास किया है। पिछली बार लोगों ने 43 सीटें दी थी फिर भी उन्होंने विकास का क्रम जारी रखा। जनता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम चुनावों में अधिक सीटें जीताए ताकि हम विकास की गति को बनाए रख सकें।'
पार्टी कार्यकर्ताओं से भी की अपील
उन्होंने आगे कहा, "मैं जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पिछले 19 वर्षों में किए गए सभी नीतियों को राज्य के लोगों तक पहुंचाएं।
वहीं उन्होंने NDA से मांग करते हुए नीतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications