कौन है Shreyasi Singh का पहला प्यार? क्या है तेजस्वी यादव से कनेक्शन? क्यों कहलाती हैं 'गोल्डन गर्ल'?
Shreyasi Singh: आज नीतीश कुमार बिहार के 10वीं बार सीएम बने हैं, उन्होंने गांधी मैदान में शपथ लेकर सफलता का एक नया इतिहास लिखा है। उनके साथ 26 विधायकों ने भी शपथ ग्रहण की है, जिसमें यंग ब्लड श्रेयसी सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। नीतीश कुमार की कैबिनेट में राजपूत समाज से 4 मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें से जमुई से जीतकर आईं बीजेपी की श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं।
'गोल्डन गर्ल' के नाम से मशहूर श्रेयसी की अपनी एक अलग फैन फॉलोईंग हैं, वो एक अवॉर्ड-विनिंग शूटर हैं, जो जमुई से लगातार दूसरी बार चुनी गई हैं।

इस बार के चुनाव में उन्होंने मोहम्मद शमशाद आलम( राजद) को हराया था जबकि साल 2020 के चुनावों में, श्रेयसी सिंह ने RJD के विजय प्रकाश को 13,026 वोटों के अंतर से हराया था, उन्हें 79,603 वोट मिले, जबकि प्रकाश को 66,577 वोट मिले थे।
Shreyasi Singh को विरासत में मिली राजनीति
राजनीति उन्हें विरासत में मिली है, क्योंकि उनके पिता दिग्विजय सिंह वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं इसलिए राजनीति का ककहरा उन्होंने अपने पिता से ही सीखा है। उनकी मां पुतली कुमारी, भी पूर्व सांसद हैं। श्रेयसी सिंह ने 2018 में मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड स्टडीज़ से मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।
Shreyasi Singh की पहली 'मोहब्बत' शूटिंग
कुछ वक्त पहले उन्होंने दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने पहले प्यार की बात कही थी। दरअसअल श्रेयसी सिंह की पहली मोहब्बत शूटिंग है, राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाली श्रेयसी को इसलिए ही 'गोल्डन गर्ल' कहा जाता है। उस इंटरव्यू में श्रेयसी ने कहा था कि 'वह कभी भी शूटिंग नहीं छोड़ेंगी क्योंकि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है, ये मेरा पहला प्यार है और हमेशा रहेगा। '
तेजस्वी यादव की बैचमेट है Shreyasi Singh
अर्जुन अवॉर्ड जीत चुकीं श्रेयसी सिंह का राजद नेता तेजस्वी यादव से भी खास कनेक्शन है। आपको जानकर हैरत होगी कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। अपने बैचमेट के बारे में बात करते श्रेयसी ने आज तक चैनल से कहा था कि 'तेजस्वी यादव ने दूसरे धर्म में शादी करके कोई अपराध नहीं किया है, वो एडल्ट हैं और कानून हर बालिग को अपने फैसले करने की इजाजत देता है।'
'मैं तेजस्वी की बैचमैट हूं लेकिन रचेल के बारे में नहीं जानती'
'वैसे भी ये उनका पर्सनल मैटर है, इस पर बोलना उचित नहीं, मैं तेजस्वी की बैचमैट हूं लेकिन रचेल के बारे में नहीं जानती हूं, मेरे ख्याल से अंतर जातीय या अंतर समुदाय में शादी करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन तेजस्वी के बारे में या किसी के बारे में बोलना मेरा सही नहीं है।'
ये है सीएम नीतीश के 26 मंत्रियों की पूरी लिस्ट
- नीतीश कुमार (JD(U)): मुख्यमंत्री
- सम्राट चौधरी (BJP): उप-मुख्यमंत्री (BJP)
- विजय कुमार सिन्हा (BJP): उप-मुख्यमंत्री (BJP)
नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों की पूरी लिस्ट (पार्टी के अनुसार)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) - 14 मंत्री
- मंगल पांडेय
- दिलीप जायसवाल
- नितिन नबीन
- रामकृपाल यादव
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- प्रमोद कुमार
(शपथ लेने वाले दो उप-मुख्यमंत्री भी BJP से हैं, यदि उन्हें भी शामिल किया जाए तो कुल 16)
जनता दल यूनाइटेड (JD(U)) - 8 मंत्री
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा खान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJP-R) - 2 मंत्री
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) - 1 मंत्री
संतोष कुमार सुमन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) - 1 मंत्री
दीपक प्रकाश
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications