Nitish Kumar Net Worth: 10 वीं बार सीएम बने 'सुशासन बाबू', संपत्ति के मामले में 'सम्राट' से पीछे
Nitish Kumar Net Worth: एक बार फिर से नीतीश कुमार बिहार के मुखिया बन गए हैं, 20 नवंबर को गांधी मैदान में उन्होंने 10 वीं बार सीएम पद की शपथ ली, इस समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने करियर के अंतिम पड़ाव में नीतीश कुमार ने राजनीति के पिच पर ऐसी पारी खेली, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
मोदी-नीतीश की जोड़ी ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर सफलता का नया इतिहास लिखा है। विकास के मुद्दे पर इस चुनाव को लड़ने वाली इस जोड़ी को महिलाओं और युवाओं का भरपूर साथ मिला और इसी वजह से पीएम मोदी ने इस चुनाव के बाद M-Y का नया फार्मूला दिया है।

जो बिहार अभी तक M फॉर मुस्लिम और Y फॉर यादव के लिए जाना जाता था, वो अब M फॉर महिला और Y फॉर यूथ के लिए जाना जाएगा।
जानिए कितने अमीर हैं Nitish Kumar?
सुशानसन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार सादगी और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। 20 साल से राजनीति में रहने वाले नीतीश कुमार बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं, उनके पास और राजनेताओं की तरह कई बंगलें और गाड़ियां नहीं हैं। Bihar Govt की वेबसाइट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश के पास कुल 1.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्ग फीट का एक फ्लैट
उनके पास कोई लग्जरी फ्लैट नहीं है, उन्होंने दिल्ली के द्वारका में 1000 वर्ग फीट का एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत उस वक्त 13.78 लाख रुपये थी जो आज बढ़कर डेढ़ करोड़ हो गई है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से भी कम है Nitish Kumar की संपत्ति
उनसे ज्यादा तो अमीर तो राज्य के डिप्टी सीएम बनने जा रहे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं, उनकी संपत्ति 11 करोड़ रुपये से ज्यादा है, इसके अलावा नीतीश के पास 13 गाय और 10 बछड़े हैं, जिनकी कीमत 1.45 लाख रुपये है और इसके अलावा उनके पास कोई भी सिंपल सी एक कार फोर्क ईकोस्पोर्ट है, जिसकी कीमत 11.32 लाख रुपये है।
22 नवंबर से पहले होगा 18वीं विधानसभा का गठन
मालूम हो कि वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और 18वीं विधानसभा का गठन उसी दिन या उससे पहले हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications