Nitish Kumar: 20 नवंबर से है नीतीश कुमार का खास कनेक्शन, 10 वीं बार शपथ लेकर रचा इतिहास
Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने प्रचंड जीत हासिल की और नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार 1985 में विधायक तब बने थे, जब उन्होंने नालंदा जिले की हरनौत विधानसभा सीट से लोकदल के टिकट पर चुनाव जीता था। खा
अब इसे संयोग कहें या कुछ और नीतीश कुमार के लिए नवंबर का महीना काफी लकी है, खास करके 20 नवंबर, जानते हैं कैसे, आज की डेट पर वो दो बार राज्य के मुखिया बने हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि वो नवंबर में 5 बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं और 20 नवंबर ऐसा दिन है जब उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ ली है।
- 24 नवंबर 2005- नीतीश कुमार दूसरी बार बिहार के सीएम बने थे।
- 26 नवंबर 2010- नीतीश कुमार तीसरी बार बिहार के सीएम बने थे।
- 20 नवंबर 2015- नीतीश कुमार छठी बार मुख्यमंत्री बने थे।
- 16 नवंबर 2020- नीतीश कुमार ने सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली थी।
- 20 नवंबर 2025- नीतीश कुमार ने10वीं बार ली सीएम पद की शपथ।
ईमानदार छवि और जमीन से जुड़े नेता Nitish Kumar
नीतीश कुमार अपनी सादगी, ईमानदार छवि और जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं, वे शराबबंदी जैसे कड़े फैसले लेने में भी पीछे नहीं हटे। आपको बता दें कि एनडीए की बैठक में उन्हें कल ही विधायक दल का नेता चुना गया था। तो वहीं BJP के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे।

JP आंदोलन ने बदला Nitish Kumar का मूड
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर 1970 के दशक में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (JP आंदोलन) से शुरू हुआ था, इस आंदोलन ने बिहार के कई युवा नेताओं को राजनीति में उतारा और नीतीश कुमार उनमें से एक प्रमुख चेहरा बने। 1985 में वे पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। 1989 में वे लोकसभा सदस्य चुने गए और यहीं से उनकी राष्ट्रीय राजनीति की यात्रा शुरू हुई।
Nitish Kumar का केंद्रीय मंत्री के रूप में योगदान
नीतीश कुमार ने केंद्र में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले, जिनमें निम्नलिखित मंत्रालय शामिल है...
- रेल मंत्री
- कृषि मंत्री
- सततेविकास मंत्री












Click it and Unblock the Notifications