Video: रिसेप्शन में पहुंचे अलख पांडेय को खान सर ने हाथ पकड़ के क्यों खिंचा? कैमरे में कैद हुआ फनी मोमेंट

Khan Sir Reception: खान सर के रिसेप्शन पार्टी में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने हर किसी को हंसी से लोटपोट कर दिया। मौका था दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने का, और स्टेज पर पहुंचे थे Physics Wallah के संस्थापक अलख पांडेय। लेकिन फोटो के जोश में वो गलती से खान सर और उनकी पत्नी के बीच में जा खड़े हुए।

शिक्षा जगत की दो बड़ी हस्तियां- खान सर और Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडेय स्टेज पर एक साथ नजर आए, लेकिन इस मुलाकात में "गलती से मजेदार" मोमेंट ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। हुआ यूं कि अलख सर फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर पहुंचे और उत्साह में आकर सीधे दूल्हा-दुल्हन यानी खान सर और उनकी पत्नी के बीच जा खड़े हुए। फिर क्या था, खान सर ने तुरंत हंसते हुए अलख सर का हाथ पकड़कर उन्हें साइड किया, जैसे कह रहे हों, "मियां-बीवी के बीच में कहां घुसे चले आ रहे हो भाई!"

Khan Sir Reception Alakh Pandey

इस हल्के-फुल्के और मजेदार लम्हे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की दोस्ताना बॉन्डिंग, मस्ती और ह्यूमर ने लोगों को खूब एंटरटेन किया और इस शादी के जश्न को और भी यादगार बना दिया।
ये भी पढ़ें: Khan Sir ने खोला गुपचुप तरीक़े से शादी रचाने का राज़, Tejashwi Yadav को बताया किसका मॉडल कॉपी किया?

खान सर ने हंसते हुए किया इशारा

जैसे ही अलख सर दोनों के बीच खड़े हुए, खान सर ने उनका हाथ पकड़कर मुस्कराते हुए साइड कर दिया। उनका हावभाव कुछ ऐसा था मानो कह रहे हों, "मियां-बीवी के बीच में कहां घुस रहे हो भाई!" इस पूरे पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गया है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर ली मौज

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग कमेंट कर रहे हैं, "Physics तो आती है, पर Chemistry में फेल हो गए!" फैंस इस पल को 'एपिक' बता रहे हैं और अलख पांडेय के हंसमुख अंदाज की भी तारीफ कर रहे हैं।

रिसेप्शन में पहुंची बड़ी-बड़ी हस्तियां

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में कई खास मेहमान शामिल हुए। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बीजेपी नेता सम्राट चौधरी समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। उनके अलावा अन्य चर्चित चेहरे भी इस पार्टी में नजर आए।

क्लास में दी थी शादी की खबर

गौरतलब है कि खान सर ने अपनी शादी की जानकारी सबसे पहले अपने स्टूडेंट्स को दी थी। उन्होंने एक क्लास के दौरान बताया था कि उन्होंने चुपचाप शादी कर ली है। यह वीडियो क्लिप भी वायरल हुई थी। अब वे 6 जून को स्टूडेंट्स के लिए खास पार्टी भी रखने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: क्या रिंकू सिंह की शादी में नाचने वाले हैं शाहरुख खान? क्या है किंग खान और क्रिकेटर का कनेक्शन? जानें पूरा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+