Khan Sir के रिसेप्शन की तस्वीरों ने मचाया बवाल! सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं ट्रोल? क्या है मामला
Khan Sir Reception: देश के चर्चित शिक्षक खान सर ने शादी के बाद 2 जून (सोमवार) को पटना में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें देशभर के नामी शिक्षकों के साथ-साथ कई प्रमुख राजनेता और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं। समारोह बेहद भव्य और गरिमामयी रहा, लेकिन अब इसी आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, रिसेप्शन से सामने आई कुछ तस्वीरों में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आईं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे पुरातनपंथी सोच का प्रतीक बताया और खान सर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर जहां एक वर्ग उनकी निजता और व्यक्तिगत पसंद का सम्मान कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स इसे महिलाओं की स्वतंत्रता से जोड़कर आलोचना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए खान सर?
बता दें कि, खान सर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बेहद सादगी और गोपनीय तरीके से शादी रचाई थी। कई दिनों तक उन्होंने अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। बाद में उन्होंने अपने ऑनलाइन क्लास के दौरान खुद इसका खुलासा किया। इसके बाद 2 जून (सोमवार) को पटना में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव, सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे। इसके अलावा देशभर से आए चर्चित शिक्षक और समाजसेवी भी इस खास मौके का हिस्सा बने। हालांकि अब यह रिसेप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो की वजह से विवादों में आ गया है।
ये भी पढ़ें Khan Sir ने खोला गुपचुप तरीक़े से शादी रचाने का राज़, Tejashwi Yadav को बताया किसका मॉडल कॉपी किया?
खान सर की दुल्हन पर विवाद
सोशल मीडिया पर लोग खान सर की पत्नी के घूंघट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। @JaikyYadav16 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, खान सर एक टीचर हैं, तो ज़ाहिर सी बात है कि इन्होंने घूंघट और बुर्का पर ज्ञान दिया ही होगा। अब खान सर की शादी हुई तो खान सर ने अपनी पत्नी का नाम भी नहीं बताया, और जब रिसेप्शन में आशीर्वाद लिया तो उन्होंने अपनी पत्नी को घूंघट में ही रखा और किसी को भी चेहरा नहीं दिखाने दिया। हालांकि घूंघट रखना या बुर्का पहनना निजी निर्णय है। लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं और संस्कृति के हिसाब से बुरका पहनने और घूंघट रखने के लिए स्वतंत्र हैं मगर खान सर जैसे टीचर जो इन प्रथाओं पर ज्ञान भी देते हैं और फिर स्वयं वही करवाते भी हैं, यह थोड़ा दोहरा चरित्र प्रदर्शित करता है।
एक यूजर ने लिखा कि, 'ये वही खान है जो नाम पूछने पर अपने नाम में राम भारत और भी पता नहीं क्या क्या बताते है। घूँघट का विरोध करते है, और अपनी बीबी का घूंघट नहीं हटा पाए. अब तो इनका नाम जान गए होंगे सभी।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'खान सर पर्दा प्रथा पे अपने पाठशाला मे कब ज्ञान देंगे'
खान सर के बचाव करते दिखे कई यूजर
- वहीं कुछ यूजर घूंघट का समर्थन करते हुए खान सर का बचाव किया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'इस बात पर हम आपकी बात पर बिल्कुल भी सहमत नहीं है ये कोई भी वस्तु जब पर्दे पर होती है तो ज्यादा सुरक्षित होती है इस तरह ही जब कोई महिला पर्दे पर होती है तो ज्यादा सुंदर लगती है ये सुंदरता बढ़ने का तरीका है बुड़बक'
- एक यूजर ने कहा कि, 'घूंघट या बुर्का पहनना निजी पसंद और सांस्कृतिक मान्यताओं का हिस्सा है। खान सर का अपनी पत्नी को घूंघट में रखना उनकी निजी स्वतंत्रता और परंपराओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। एक शिक्षक के तौर पर वे विविधता का सम्मान करते हुए अपनी निजी जिंदगी में अपने मूल्यों को जी रहे हैं। यह सराहनीय है।'
- एक यूजर ने लिखा कि, 'वो अपनी पर्सनल जानकारी नहीं शेयर करना चाहते हैं ताकि ज़रा सा इधर की बात होने पर सोशल मीडिया पर उनके परिवार वालों को गाली न बका जाए। हम सभी को ऐसे ही प्रयास करना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications