Prashant Kishor ने अमित शाह पर बोला तीखा हमला, 'बिहार के बच्चों को मारा गया तो चुप रहे, अब वोट मांगने आए हैं'
Prashant Kishor News: बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर बिहारियों के पलायन और रोजगार के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में बिहार के कामगारों के साथ होने वाले खराब बर्ताव का मुद्दा भी वह अपनी रैलियों में उठाते रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में मुंबई औऱ महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में मराठी नहीं बोलने वाले लोगों को राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ जगहों पर बिहार और यूपी के मजदूरों और छोटे कामगारों की पिटाई भी की गई है। प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह को घेरा है।
गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को सीतामढ़ी के दौरे पर हैं। प्रशांत किशोर ने इस मु्द्दे पर गृहमंत्री को घेरते हुए कहा, 'बिहार के बच्चों को पीटा जा रहा है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। बिहार के बच्चे जब महाराष्ट्र में मारे गए, तब आपका मुंह नहीं खुल रहा है। अब वोट लेने के लिए सीतामढ़ी आ गए हैं।'

Prashant Kishor ने बिहारियों के सम्मान का प्रश्न उठाया
प्रशांत किशोर अपनी रैलियों और सभाओं में बिहार के लोगों के सम्मान का मुद्दा जोर-शोर से उठाते हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रदेश के लोगों को रोजगार के लिए किसी दूसरे राज्य में जाना पड़ेगा, तब तक उनके साथ अन्याय होता रहेगा। महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों की पिटाई पर उन्होंने कहा, 'बिहार की जनता की ओर से मैं अमित शाह से सवाल पूछ रहा हूं। वो बताएं कि महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है और बिहार के युवाओं को वहां के लुंपेन एलिमेंट्स ने मारा है। इस मुद्दे पर अब तक आपका बयान क्यों नहीं आया है।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: नीतीश-तेजस्वी के बाद अब Prashant Kishor जनता पर ही भड़के, 'मुर्गा-भात के लिए वोट करते हैं'
डोमिसाइल नीति पर भी बोल रहे हैं तीखा हमला
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डोमिसाइल नीति लागू करने का ऐलान किया है। इस पर प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जनता को झांसा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी सिर्फ TRE-4 के लिए डोमिसाइल में बदलाव को सूचित किया गया है। इससे पहले 3 लाख शिक्षकों की बहाली हो गई, जिसमें ज्यादातर बिहार से बाहर के लोगों का हो गया। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों का हक छीनकर दूसरे राज्यों के लोगों को दिया गया है। अब डोमिसाइल लागू करने का शिगूफा छोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: 'नीतीश की पार्टी JDU का भविष्य जन सुराज में, नवंबर के बाद नहीं बचेगा अस्तित्व', प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा












Click it and Unblock the Notifications