Bihar Chunav 2025: नीतीश-तेजस्वी के बाद अब Prashant Kishor जनता पर ही भड़के, 'मुर्गा-भात के लिए वोट करते हैं'
Prashant Kishor News: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2025) में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। तारीखों के ऐलान से पहले ही सभी पार्टियों ने मिशन मोड में प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है और वह आक्रामक अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। पीके अपनी चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते नजर आते हैं। इतना ही तीखा हमला वह तेजस्वी यादव और लालू यादव के पूरे कुनबे पर भी करते हैं।
अब उनका एक वीडियो सामने आया है जहां वह मतदाताओं से भी शिकायत करते दिख रहे हैं। प्रशांत किशोर एक जनसभा में आम लोगों से कहते हैं कि आप लोग अपने विधायकों और सांसदों से सवाल नहीं पूछते हैं। जब वोट देने की बारी आती है, तो 500 रुपये के लिए दे देते हैं। कभी मुर्गा-भात और पाउच के लिए वोट दे देते हैं।

Prashant Kishor ने मतदाताओं से भी दर्ज की अपनी शिकायत
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'आप लोग कितने साल से विधायक बना रहे हैं, लेकिन कभी ये नहीं कहते कि जब तक चीनी मिल नहीं खुलेगा तब तक वोट नहीं मिलेगा। कितनी बार आपके सांसद मिलने के लिए आते हैं, आपके विधायक यहां आते हैं? यही है कि जब वोट देने की बारी आती है तो आप लोग मोदी जी के नाम पर वोट देते हैं। लालू जी के जात के नाम पर वोट दे देते हैं। चुनाव से पहले 500 रुपये के लिए वोट दे देते हैं। मुर्गा-भारत और पाउच के लिए वोट कर देते हैं।'
यह भी पढ़ें: 'नीतीश की पार्टी JDU का भविष्य जन सुराज में, नवंबर के बाद नहीं बचेगा अस्तित्व', प्रशांत किशोर ने क्यों कहा ऐसा
'जनसुराज के लोगों में भी डर होना चाहिए'
इसके बाद उन्होंने कहा कि जब तक विधायक-सांसद के मन में ये डर नहीं होगा कि हम काम नहीं करेंगे, तो जनता हमको हराएगी, तब तक बिहार में सुधार नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'चाहे जनसुराज के लोग ही क्यों न हों अगर उन्हें ही पता चल जाएगा कि वोट हमको ही मिलेगा, तो वो भी क्यों काम करेंगे? यही नीतीश कुमार हैं जिन्होंने 2005 से 2010 तक काम किया था। फिर समझ गए कि जनता लालू जी के डर से वोट हमको ही देगी। 2015 के बाद तो और समझ गए हैं कि वोट किसी को भी दे, सीएम हम रहेंगे।'
बता दें कि पीके अपने चुनावी अभियान में बार-बार दोहराते हैं कि वह बिहार में जातिवाद की राजनीति की जगह पर रोजगार और विकास का विकल्प पेश कर रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि उनकी पार्टी अगर किसी गलत कैंडिडेट को खड़ा कर दे, तो जनता को उसे हरा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: फिजिकल टीचरों और रसोइयों को तोहफा, जानें बिहार कैबिनेट के 36 फैसलों के बारे में सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications