PM Modi के गयाजी दौरे पर लालू यादव का तंज, 'नीतीश और जेडीयू का पिंडदान करने आए हैं'

PM Modi Gaya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गयाजी पहुंचे और वहां से विपक्ष को दो टूक संदेश दिया है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लालू परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने हालिया संविधान (संशोधन 130) विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम हो या सीएम भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शा जाएगा। इधर पीएम के दौरे पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा कि पीएम बिहार में नीतीश कुमार और जेडीयू की राजनीति का पिंडदान करने गयाजी आए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। इंडिया अलायंस ने प्रदेश में वोट अधिकार यात्रा निकाली है जिसमें तेजस्वी यादव और राहुल गांधी साथ नजर आए हैं। दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के बड़े नेताओं समेत सीएम नीतीश कुमार भी चुनावी मोड में हैं और प्रदेश के लिए लगातार अहम योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं।

PM Modi Gayaji Visit

PM Modi पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गयाजी यात्रा पर तंज कसते हुए लालू यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी जी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं।' बता दें कि तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू लगातार यह दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बीजेपी ने उनकी पार्टी और सरकार हाईजैक कर ली है। तेजस्वी ने भी इस दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि गयाजी से फिर एक बार झूठ और जुमलों की बारिश होगी।

यह भी पढ़ें: 'कोई बेल पर है, कोई रेल के खेल में कोर्ट के चक्कर लगा रहा', गयाजी में क्या-क्या बोले PM मोदी, पढ़ें बड़ी बातें

Gayaji में पीएम मोदी ने बिहार के लिए की सौगातों की बौछार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने राज्य में विकास योजनाओं को लागू करने के लिए सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में दिवाली और छठ पूजा काफी खास रहेगी। बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में ही वोटिंग होने वाली है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन लोगों का नाम छूट गया है उनका नाम आगे शामिल किया जाएगा। मोदी की गारंटी है कि हर गरीब को पक्का मकान मिलेगा।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सामने CM नीतीश ने गिनाए विकास कार्य, मुसलमानों का किया जिक्र, RJD पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+