Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar NDA Seat Sharing: नीतीश कुमार की मांग पर राजी हुई बीजेपी, चिराग पासवान देंगे टेंशन? तय हुआ फॉर्मूला

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में ही कई राउंड बैठक हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह की हालिया बिहार दौरे के बाद एनडीए में सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ हो गई है। नीतीश कुमार ने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बीजेपी से कम से कम एक सीट ज्यादा पर लड़ेगी। बिहार की राजनीति के जानकारों के मुताबिक, बीजेपी ने नीतीश की मांग स्वीकार कर ली है। इस बार जेडीयू को सबसे ज्यादा सीटें दी जा रही हैं। चिराग पासवान को 20 सीटों पर निपटाया जा सकता है, लेकिन बीजेपी के लिए उन्हें मनाना मुश्किल होगा।

चिराग पासवान ने पहले ही कहा था कि वह क्वांटिटी की सीटों पर फोकस कर रहे हैं। चिराग बार-बार अपने लिए सम्मानजनक सीटें मांग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में चिराग पासवान की पार्टी को 20, जबकि हम को 10 और उपेंद्र कुशवाहा को 10 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी अपने कोटे से कुछ सीटें चिराग को देकर अडजस्ट कर सकती है।

Bihar NDA Seat Sharing

Bihar NDA Seat Sharing: जेडीयू रहेगी बड़े भाई के रोल में

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें बीजेपी से ज्यादा सीटें दी गई हैं। जेडीयू (JDU) 102 सीटों पर, भाजपा 101 और चिराग की पार्टी एलजेपी (आर) 20 (बाद में 1 एक एमएलसी, एक राज्यसभा मिल सकता है) सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि हम-RLM को 10-10 सीटें दी जा रही हैं। सीट बंटवारे का यह फॉर्मूला तय हो गया है और इसमें अब कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। एक या दो सीटों पर इधर-उधर हो सकता है। बीजेपी अपने कोटे से चिराग पासवान को एक या दो और सीटें दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav के करीब आते ही Chirag Paswan के तेवर हुए ढीले,पुराने बयानों पर दी सफाई, विपक्ष को भी चेताया

Chirag Paswan के लिए बीजेपी ने ढूंढ़ लिया है फॉर्मूला

⦁ बता दें कि चिराग पासवान बार-बार सीट शेयरिंग को लेकर कहते रहे हैं कि सम्मानजनक बंटवारा होना चाहिए। इस पर बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि सभी घटक दलों के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा, नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।

⦁ सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान एलजेपी के लिए गोविंदगंज, सिकंदरा, चकाई, लालगंज की डिमांड कर सकते हैं। हालांकि, बीजेपी उन्हें एक राज्यसभा सीट और एक एमएलसी के फॉर्मूले पर संतुष्ट कर सकती है। दूसरा विकल्प रखा गया है कि चिराग की पार्टी के सिंबल पर बीजेपी के उम्मीदवार को उतारा जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, दशहरे के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा और कमोबेश सभी दल इस पर सहमत हैं। एनडीए के सभी दलों के नेताओं के साथ गृहमंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में पटना में बैठक कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति और विपक्ष के आरोपों की काट तैयार करने की रणनीति पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'बिना शर्त माफी मांगिए', आखिर प्रशांत किशोर को किसने भेजा 100 करोड़ की मानहानि नोटिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+