Bihar Chunav के करीब आते ही Chirag Paswan के तेवर हुए ढीले,पुराने बयानों पर दी सफाई, विपक्ष को भी चेताया
Chirag Paswan News: बिहार चुनाव के नजदीक आते ही चिराग पासवान के तेवर नर्म पड़ने लगे हैं। कुछ दिन पहले तक नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे चिराग अब एनडीए की एकजुटता की बात दोहरा रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर भी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया था। एनडीए में दरार की खबरों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सिर्फ विपक्षी दल के लोग अपने स्वार्थ के लिए दोहरा रहे हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
चिराग पासवान ने पटना में कहा कि विपक्षी दलों को भी यह समझ में आ गया है कि जब तक एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है, उनकी जीत की कोई संभावना नहीं है। यही वजह है कि कुछ विपक्षी नेता अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए ऐसी खबरें फैला रहे हैं जिससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति बने। मैं फिर से दोहरा देता हूं कि एनडीए एकजुट है और हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।

Chirag Paswan को बीजेपी से मिली है नसीहत?
चिराग पासवान के अपनी ही सरकार के खिलाफ दिए बयानों की जीतनराम मांझी समेत कई और नेताओं ने आलोचना की थी। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों चिराग और गृहमंत्री अमित शाह की क्लोज डोर मीटिंग हुई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो बीजेपी ने चुनाव तक उन्हें गठबंधन धर्म निभाने की सीख दी है। अब चिराग ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने कभी ऐसा नहीं कहा था कि मेरी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकजनशक्ति (रामविलास) पार्टी पूरी तरह से एनडीए के साथ है और हमारा कोई विवाद नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: अपने बयानों के लिए Chirag Pawan विपक्ष पर ही भड़के, 'NDA में फूट डालना चाहते हैं'
Bihar Chunav से पहले सियासी हलचल तेज
बिहार विधानसभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम समय बचा है और इसलिए गठबंधन के अंदर भी सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए में सीट बंटवारे के लिए बैठकें चल रही हैं, दूसरी ओर इंडिया अलायंस में भी सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर चर्चा शुरू हो गई है। सीट बंटवारे के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल इस पर बैठेंगे और चर्चा होगी। जो भी अंतिम फैसला होगा उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने नीतीश कुमार से मतभेदों को नकारते हुए कहा कि हम नीतीश जी के चेहरे पर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Chirag Paswan ने NDA छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम, Bihar Chunav के लिए अपना एजेंडा भी किया साफ












Click it and Unblock the Notifications