Pappu Yadav को फिर नहीं मिली राहुल और तेजस्वी के मंच पर जगह, सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठना पड़ा, देखें Video
Pappu Yadav Video: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का समापन सोमवार को हो रहा है। इस मौके पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ लेफ्ट पार्टियों के बड़े नेता भी शामिल हुए। टीएमसी की ओर से यूसुफ पठान भी समापन यात्रा में शामिल होने पहुंचे। एक बार फिर इस यात्रा में पप्पू यादव अपनी अनदेखी की वजह से चर्चा में हैं। पूर्णिया से सांसद को मंच पर जगह नहीं मिली जिसके बाद उन्हें मजबूरी में सड़क पर ही कुर्सी डालकर बैठना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली और इस वजह से उन्हें सड़क पर बैठना पड़ा। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यह जनाधार वाले नेता का अपमान है, जबकि कुछ और लोगों ने कहा कि पप्पू यादव की कांग्रेस बार-बार अनदेखी कर रही है।

Pappu Yadav को फिर किया कांग्रेस ने अनदेखा
पप्पू यादव को कांग्रेस के अनदेखा करने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव में वह पूर्णिया से टिकट चाहते थे और कहा जाता है कि आरजेडी के दबाव की वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद पप्पू निर्दलीय ही मैदान में उतर गए और करीबी मुकाबले में जीतने में भी कामयाब रहे। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उन्हें पूर्णिया और सीमांचल के इलाके में शामिल किया गया था।
वीडियो: साभार हिंदुस्तान
इसके बाद से चर्चा उठ रही थी कि कांग्रेस अब अपने सभी प्रमुख नेताओं को साथ लेकर चलेगी। हालांकि, समापन यात्रा में पप्पू यादव की जैसी अनदेखी हुई है उससे खुद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी झटका लग सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
यह भी पढ़ें: Pappu Yadav Net worth: खुलकर पैसा बांटने वाले बिहार के पप्पू कितने अमीर? पत्नी के पास निकली ज्यादा संपत्ति
पप्पू यादव की अनदेखी के पीछे Tejashwi Yadav?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि तेजस्वी यादव से मतभेदों की वजह से पप्पू यादव को पहले आरजेडी से दरकिनार किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनाई लेकिन जब खास सफलता नहीं मिली तो वह 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि, कांग्रेस में भी उन्हें खास तवज्जो नहीं मिल रही है और मजबूरन उन्हें निर्दलीय मैदान में उतरना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने मंच से फिर खुद को CM उम्मीदवार बताया, अखिलेश का मिला समर्थन लेकिन राहुल गांधी अभी भी मौन!












Click it and Unblock the Notifications