Pappu Yadav Net worth: खुलकर पैसा बांटने वाले बिहार के पप्पू कितने अमीर? पत्नी के पास निकली ज्यादा संपत्ति
Net worth: यूं तो भारत में कई नेता हैं जिनके पास अनाप-शनाप धन दौलत है। जिनमें से कुछ नेताओं के दिखावे से लगता है कि इनके पास अकूत संपत्ति है लेकिन होती नहीं है। जबकि कुछ नेताओं के पास लगता है कि ज्यादा कुछ नहीं होगा तो उनके पास बोरियां भर-भर कर कैश बरामद हो जाता है। ऐसे ही एक नेता है पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव। इनका पहनावा और हाव-भाव देखकर इनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना मुश्किल है। तो आइए जानते हैं कितने पैसे वाले हैं राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव।
पप्पू यादव के पास पत्नी से कम पैसे
कई मौकों पर पैसे बांटते पाए गए पप्पू यादव के पास इतनी कम संपत्ति है कि जब आपको पता चलेगा तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सात बार सांसद रह चुके पप्पू यादव के पास चल संपत्ति में कुल एक करोड़ रुपए नहीं है। यहां तक कि पप्पू यादव के पास पत्नी से भी कम पैसे हैं।

₹1,62,66,042 कुल संपत्ति
हलफनामे के अनुसार, पप्पू यादव की कुल संपत्ति 1 करोड़ 62 लाख 66 हजार 42 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी रंजीता रंजन 7.78 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। पप्पू यादव के पास 3.16 लाख रुपये नकद हैं, वहीं राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन के पास 2 लाख 77 हजार रुपये नकद हैं।
पत्नी के रंजीत रंजन के पास ज्यादा पैसा
बैंक खातों की बात करें तो पप्पू यादव के खाते में 8 लाख 65 हजार रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के खाते में 30.47 लाख रुपये हैं। वहीं उनकी पत्नी ने लगभग 29 लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं। बीमा पॉलिसियों में पप्पू यादव के नाम 7.91 लाख रुपये का बीमा है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 13 लाख रुपये से अधिक का जीवन बीमा है। पप्पू यादव ने बैंक, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड या सरकारी योजनाओं में कोई निवेश नहीं किया है।
रंजीत रंजन के पास हार्ले डेविडसन
वाहनों में पप्पू यादव के पास एक इनोवा कार है, जिसका मूल्य 7.77 लाख रुपये है। उनकी पत्नी रंजीत रंजन के पास 5 लाख रुपये की हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल है। सोने के आभूषणों में पप्पू यादव के पास 204 ग्राम सोना है, वहीं उनकी पत्नी के पास 150 ग्राम सोना है।
मात्र एक प्लॉट के मालिक
पप्पू यादव, जिनकी उम्र 56 वर्ष है, ने वर्ष 2023-24 में 4.69 लाख रुपये का आयकर चुकाया है। संपत्ति के रूप में, उनके पास पटना के फुलवारी शरीफ में एक प्लॉट है, और उनकी पत्नी के नाम भी वहीं एक प्लॉट है।
गुरुग्राम में भी है जमीन
साल 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पप्पू यादव और उनके परिवार के पास दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में तीन व्यावसायिक इमारतें हैं। इनमें से एक 3790 वर्ग फुट की जमीन पर 2010 में बनी थी, जिसकी लागत 3 करोड़ रुपये थी।
इसी तरह, गुरुग्राम में ही उनकी पत्नी के नाम पर 4550 वर्ग फुट की एक व्यावसायिक इमारत 3 करोड़ रुपये में तैयार की गई थी। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम में 40772 वर्ग फुट की एक और व्यावसायिक इमारत 3.50 करोड़ रुपये में बनी है।
क्या आपको लगता है पप्पू यादव के पास यही संपत्ति होगी? हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications