Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tejashwi Yadav ने मंच से फिर खुद को CM उम्मीदवार बताया, अखिलेश का मिला समर्थन लेकिन राहुल गांधी अभी भी मौन!

Tejashwi Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब गिनती के ही दिन बचे हैं और इस बीच सीएम फेस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नीतीश कुमार ही रहेंगे, जबकि औपचारिक तौर पर इंडिया अलायंस ने सीएम उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, तेजस्वी यादव कई बार खुले तौर पर कह चुके हैं कि वह अगले सीएम बनेंगे। अब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी तेजस्वी का समर्थन किया है। राहुल गांधी अब तक इस मुद्दे पर मौन ही साधे हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने तो बिहार वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री भी घोषित कर दिया था। कांग्रेस ने अब तक सीएम पद के लिए तेजस्वी का समर्थन किया है। राहुल गांधी से जब बिहार में पूछा भी गया था, तो उन्होंने इस बात को टाल दिया था। समझें कांग्रेस अब तक अपने पत्ते क्यों नहीं खोल रही है?

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav के नाम पर कांग्रेस क्यों खामोश?

बिहार में कांग्रेस इस बार संगठन और बूथ स्तर पर खुद को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। एक तरफ एनडीए को हराने की चुनौती है, तो दूसरी ओर गठबंधन में भी सम्मानजनक स्थिति में रहने का संघर्ष है। इस पहलू को देखते हुए कांग्रेस चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी का चेहरा घोषित करने पर राजी नहीं हो रही है। कांग्रेस हाई कमान को आशंका है कि अगर तेजस्वी को सीएम फेस घोषित किया जाएगा, तो कार्यकर्ताओं का उत्साह भी ठंडा पड़ सकता है और बीजेपी-एनडीए की तरफ से भी तेज हमले शुरू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor का बड़ा दावा,'Tejashwi Yadav को मैंने बनाया था 2020 में डिप्टी सीएम'

Rahul Gandhi एक साथ साधना चाह रहे कई समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी की कोशिश है कि वोट अधिकार यात्रा से जो सुगबुगाहट बनी है उसे जमीन पर आगे तक उतारा जा सके। ऐसे में कांग्रेस के पास चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और बूथ मैनेजमेंट का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। बिहार में कांग्रेस को दशकों से आरजेडी की बी टीम कहा जा रहा है और प्रशांत किशोर तो यहां तक कहते हैं कि कांग्रेस को बिहार में लालू यादव चलाते हैं। विपक्ष के ऐसे हमलों से बचने और अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भी राहुल गांधी फिलहाल चुप हैं और यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि गठबंधन में सभी दल बराबर के साझीदार हैं।

यह भी पढ़ें: '27 लाख लिए, अब मरवाने की दे रहा धमकी', Tejashwi Yadav के करीबी विधायक पर तेजप्रताप यादव का गंभीर आरोप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+