Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'छोटे सरकार' के रोड शो में उमड़ा जलसैलाब, फिल्मी स्टाइल में अनंत सिंह ने दिया बच्चियों को ऑटोग्राफ

बिहार में लोकसभा चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। अनंत सिंह के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद सभी की निगाहें मोकामा लोकसभा क्षेत्र पर टिकी हुई हैं। अनंत सिंह के बाहर आने के बाद से ही मुंगेर लोकसभा के रण का पावर सेंटर मोकामा बन गया है।

दरअसल मुंगेर लोकसभा के मैदान में चर्चा बाहुबलियों की हो रही है। एक तरफ एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह हैं तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता महतो को कैंडिडेट बनाया है। हालांकि ये लड़ाई एनडीए वर्सेस इंडिया की कम और अनंत सिंह वर्सेस अशोक महतो की ज्यादा हो गई है। ललन सिंह इस लड़ाई में काफी कमजोर नजर आ रहे थे। बाहुबली अनंत सिंह के पैरोल पर हुई एंट्री ने चुनाव का पूरा समीकरण ही बदल दिया है।
यह भी देखें: Munger Lok Sabha Seat: पैरोल पर हुई अनंत सिंह की रिहाई, क्या 'छोटे सरकार' लगाएंगे ललन की नैया पार?

Anant Singh Road Show

जेल से बाहर आने के बाद से ही अनंत सिंह लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने चुनाव प्रचार से दूर रहने की बात कही है, लेकिन उनकी मौजूदगी ही हवा का रुख बदलने के लिए काफी है। अनंत सिंह लगातार ललन सिंह की जीत का दावा कर रहे हैं।

मोकामा में 'छोटे सरकार' का रोड शो
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने गुरुवार, 09 मई को मोकामा के टाल इलाकों में रोड शो किया। इस दौरान छोटे सरकार का खास अंदाज देखने को मिला। पांच दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के साथ निकले अनंत सिंह मोकामा बाढ़ के इलाकों में घूम रहे थे। जगह-जगह पर लोग उनके स्वागत के लिए खड़े नजर आए। जैसे-जैसे यह अनंत सिंह का कारवां आगे बढ़ा वैसे-वैसे उनके प्रशंसकों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी।

टाल के खलिहान में जब बाहुबली अनंत सिंह का काफिला रुका तो जन सैलाब देखने लायक था। इस दौरान टाल की दो बच्चियों ने छोटे सरकार से ऑटोग्राफ मांग लिया। चश्मा लगाए अनंत सिंह दोनों बच्चियों के पास पहुंचे और अपने खास अंदाज में मुस्कुराते हुए बच्चियों को ऑटोग्राफ दिया। जसिके बाद बच्चियों ने पैर छूकर 'छोटे सरकार' से आशीर्वाद लिया।
यह भी देखें:'ललन सिंह को जिताना है', जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह ने कही ये बात, भारी भीड़ के बीच दिखा बाहुबली अंदाज

सड़कों पर उमड़ी लोगों की उमड़ी भीड़
छोटे सरकार की झलक पाने के लिए बच्चे, बुढ़े, महिलाएं और नौजवान सब सड़क किनारे नजर आए। अनंत सिंह सबका अभिवादन करते हुए आगे बढ़ते गए। बदौर चौक पर जेसीबी से उनके ऊपर फूलों की बारिश भी की गई। इसके बाद अनंत सिंह बदौर गांव के लिए पैदल मार्च पर निकले। रोड शो के दौरान अनंत सिंह जिंदाबाद, छोटे सरकार जिंदाबाद के खूब नारे लगे।

जब लोकसभा चुनाव को लेकर अनंत सिंह से सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, "हम अपने काम के लिए आए हैं, चुनाव से हमको कोई मतलब नहीं है।" जब ललन सिंह के लिए वोट मांगने को लेकर प्रश्न पुछा गया तब उन्होंने कहा, "हम अपना घूम रहे हैं किसी के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं। हम अपने क्षेत्र में घूम रहे हैं।"

इस दौरान छोटे सरकार ने नीतीश कुमार की भी काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, "खूब काम हो रहा है। लालू यादव ने न रोड बनवाया ना बिजली दी। अब तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हमने नीतीश कुमार से नौकरी दिलवाई तो अपने मां बाबूजी के शासन में क्यों नहीं दिलवा दी नौकरी।"

जब उनसे पूछा गया कि नीतीश और लालू में कौन बेहतर है, इस पर उन्होंने कहा, "लालू यादव कुछ दिन और रह जाते तो बिहार नहीं रहता। रोड नहीं बनाया ये कहकर की एक्सीडेंट हो जाएगा। बिजली नहीं दिया ये कहकर की करंट लग जाएगा, सब बिहार बर्बाद कर दिया।" अपनी रिहाई को लेकर बात करते हुए बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि ये सब जज लोग का काम होता है। कानूनी बात पर हमको कुछ नहीं कहना है।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav: 23 अप्रैल को पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में RJD नेता तेजस्वी और VIP नेता मुकेश करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+