Lok Sabha Chunav: 23 अप्रैल को पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में RJD नेता तेजस्वी और VIP नेता मुकेश करें
Lok Sabha Chunav: बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं। 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए इंडिया और एनडीए नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए ज़ोर शोर से चुनावी सभा कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्णिया लोकसभा सीट राजद के लिए नाक का सवाल बन चुकी है।
तेजस्वी यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को हराने के लिए हर एक दांव खेल दिया है। यहां तक के उन्होंने ने तो मंच से यह तक कहा दिया है कि आप इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बीमा भारती को वोट नहीं देना चाहते हैं तो मत दें, एनडीए को वोट कर दें। लड़ाई में सिर्फ एनडीए और इंडिया ही है।

22 अप्रैल को पूर्णिया में सभा करने के बाद एक बार फिर 23 अप्रैल को तेजस्वी पूर्णिया में चुनावी सभा करने आ रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 23 अप्रैल को राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। महागठबन्धन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि सहनी 23 अप्रैल की सुबह 10:50 बजे थाना मैदान, आजमनगर, कटिहार पहुंचेंगे जहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:00 बजे एस.एस.बी कॉलेज मैदान, कहलगांव, भागलपुर में तथा 1:05 बजे कृष्णानंद हाईस्कूल खेल मैदान, सुल्तानगंज, भागलपुर, 2:10 बजे चरवाहा विद्यालय का मैदान, मुंगेर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 3:30 बजे तेजस्वी और मुकेश सहनी जी लानन्द उच्च विद्यालय, गढ़बनेली, कसबा, पूर्णियाँ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को पांच बजे श्री सहनी एक रोड शो में भाग लेंगे। यह रोड शो मेयफेयर रिसोर्ट, पूर्णियाँ से रोड शो-मेयफेयर रिसोर्ट-जीरो माईल-गुलाबबाग - कटिहार मोड़-लाईन, बाजार-फोर्ड, कम्पनी गिरीजा चौक-मधुबनी-डॉलर हाउस, चौक-कचहरी-आरएन साव चौक-भट्ठा बाजार-रजनी चौक-लाईन बाजार चौक-रामबाग-चिमनी बाजार तक जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications