PMCH में बवाल से लेकर फर्जी वीडियो तक! मनीष कश्यप के बड़े विवाद, जिनमें हो सकती है कई सालों की सजा

Manish Kashyap Controversy: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। यह घटना पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) की है, जहां मनीष कश्यप पर कथित रूप से वहां के डॉक्टरों द्वारा हमला किया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं मनीष कश्यप ने शनिवार, 7 मई की रात एक फेसबुक लाइव के ज़रिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें ऐसा महसूस होता है कि पार्टी में रहते हुए वे आम लोगों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से नहीं उठा सकते। लाइव सत्र के दौरान मनीष ने कहा, 'मैं बिहार और बिहारियों के लिए लड़ना चाहता हूं। मुझे लगता है कि पार्टी में रहकर मैं लोगों की आवाज़ को सही तरीके से नहीं उठा सकता। इसलिए मैंने यह फैसला लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी पूछा कि उन्हें आगामी चुनाव कहां से लड़ना चाहिए।

यह पहला मौका नहीं है जब चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी उनका नाम कई बार गंभीर विवादों में आ चुका है। मनीष कश्यप(Manish Kashyap) विवादों की वजह से देशभर में सुर्खियों में आए और उन्हें पहचान मिली। उनके नाम से जुड़े कई विवादों ने उन्हें चर्चा में बनाए रखा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको मनीष कश्यप से जुड़े कुछ प्रमुख विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Manish Kashyap Controversy

PMCH में डॉक्टरों के साथ विवाद

19 मई 2025 को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में मनीश कश्यप और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ। जिसमें मनीष कश्यप ने डॉक्टरों के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के कारणों को लेकर अभी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।

तमिलनाडु में बिहारी प्रवासियों पर हमले के फर्जी वीडियो चलाने का आरोप

साल 2023 में मनीष कश्यप के ऊपर तमिलनाडु में बिहारी प्रवासियों पर हमले के फर्जी वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगा। मनीष कश्यप ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जो वीडियो शेयर किया था उसमें दावा किया गया था कि, तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। बाद में जांच में पाया गया कि ये वीडियो फर्जी थे और अन्य राज्यों की घटनाओं को तमिलनाडु से जोड़कर दिखाया गया था। इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम( NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया। लगभग 9 महीने तक तमिलनाडु के जेल में रहे।

2019 किंग एडवर्ड सप्तम मूर्ति तोड़ने का आरोप

साल 2019 में मनीष कश्यप पर आरोप लगा कि, उन्होंने अपने गृह जिले पश्चिम चंपारण के महरानी जानकी कुंवर अस्पताल परिसर में स्थित किंग एडवर्ड सप्तम(VII) की प्रतिमा को तोड़ने की अपील की थी। इस मामले में जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बेतिया पुलिस ने FIR दर्ज की थी। FIR में मनीष कश्यप को मुख्य आरोपी बनाया गया, जबकि, 21 अन्य लोगों को भी नामजद किया गया।

ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: EBC का समर्थन तय करेगा बिहार की सत्ता का रास्ता, 36% आबादी, 112 जातियां

पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीरी लोगों के साथ मारपीट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले के अगले दिन पटना के ल्हासा मार्केट में कम से कम 20 युवकों ने लाठी- डंडों के साथ कश्मीरी दुकानदारों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकानदारों को धमकी दी कि वे जल्द से जल्द कश्मीर लौट जाएं। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कश्यप और उनके तीन साथियों को पटना के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था। इन प्रमुख मामलों के अलावा उनके ऊपर 14-15 केस दर्ज है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें Manish Kashyap PMCH: यूट्यूबर मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने पीटा, 3 घंटे तक बंधक बना कर रखा, क्या है मामला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+