Lok Sabha Chunav: JDU ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, मुंगेर से ललन सिंह, शिवहर से लवली आनंद को दिया टिकट
Bihar, JDU Candidate List: बिहार में मचे सियासी उथल पुथल के बीच आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। जदयू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर से और कुछ समय पहले ही जेल से बाहर निकले आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद शिवहर से चुनाव लड़ेंगी।
यह भी देखें: मुंगेर लोकसभा सीट: एक तरफ होगी गैंगस्टर की पत्नी तो दूसरी ओर बिहार के दिग्गज नेता, दिलचस्प होगा मुकाबला

जेडीयू की कैंडिडेट लिस्ट
जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी,
नालंदा से कौशलेंद्र,
मुंगेर से ललन सिंह,
भागलपुर से अजय कुमार मंडल,
बांका से गिरधारी यादव,
गोपालगंज से डॉ. आलोक सुमन,
झंझारपुर से रामप्रीत मंडल,
कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी,
मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव,
पूर्णिया से संतोष कुशवाहा,
सुपौल से दिलेश्वर कामत,
वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार,
शिवहर से लवली आनंद,
सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर,
सिवान से विजयलक्षी
किशनगंज से मुजाहिद आलम
यह भी देखें: कौन है बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर मृत्युंजय कुमार, कुल अंक 481, मार्कशीट में देखें, किस विषय में कितने नंबर
बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग
बिहार में एनडीए गठबंधन में जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं और बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीटें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) को 5 सीटें दी गई हैं। इस बार जदयू वाल्मिकीनगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
#WATCH | Patna, Bihar | JD(U) releases the names of its 16 candidates for the upcoming Lok Sabha Elections.
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh to contest from Munger and Lovely Anand from Sheohar. pic.twitter.com/DPpFLYHLEd
— ANI (@ANI) March 24, 2024
जबकि गठबंधन के समझौते के मुताबिक बीजेपी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम जैसी प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। जबकि चिराग पासवान की पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीट पर चुनाव लड़ेगा।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा को एक सीट मिला है। जीतनराम मांझी ने गया से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
यह भी देखें: Lok Sabha : एक्ट्रेस नेहा शर्मा बिहार की सियासत में लगा सकती हैं तड़का, पिता कांग्रेस MLA ने किया ये खुलासा












Click it and Unblock the Notifications