कौन है बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर मृत्युंजय कुमार, कुल अंक 481, मार्कशीट में देखें, किस विषय में कितने नंबर
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 (Mrityunjay Kumar Science Topper): बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शनिवार 23 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस साल बिहार 12वीं इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा है। बिहार में इस बार सिवान के रहने वाले छात्र मृत्युंजय कुमार साइंस टॉपर बने हैं।
बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि, बिहार के साइंस टॉपर मृत्युंजय कुमार हैं, जो पूरे राज्य में 481 (96.20%) अंक लाकर टॉप पर हैं।

Bihar Board 12th Result: कौन हैं मृत्युंजय कुमार (Who is Mrityunjay Kumar)
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर मृत्युंजय कुमार सिवान जिले के मूल निवासी हैं। इनके पिता का नाम राजेश प्रसाद है। मृत्युंजय कुमार जीएम उच्च विद्यालय शाह इंटर कॉलेज, सिवान से पढ़ाई की है।

Bihar Board 12th Result Marksheet: यहां देखें साइंस टॉप मृत्युंजय कुमार का मार्कशीट
साइंस टॉपर मृत्युंजय कुमार का कुल अंक- 481
प्रतिशत- 96.20%
रोल नंबर- 24010071
रोल कोड- 24010071

| विषय | नंबर |
| 1.अंग्रेजी (English) | 97 D |
| 2.हिंदी (Hindi) | 94 D |
| 3.भौतिक विज्ञान (Physics) | 99 D |
| 4.रसायन विज्ञान (Chemistry) | 95 D |
| 5.गणित (Mathematics) | 96 D |
इस लिंक पर जाकर मार्कशीट का PDF फॉर्म देख सकते हैं- file:///C:/Users/admin/Downloads/download.pdf
साइंस टॉपर बनने के बाद मृत्युंजय कुमार के घर में खुशी का मौहाल है। स्कूल के शिक्षक पर मृत्युंजय कुमार के शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। मृत्युंजय कुमार का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई के लिए काफी मेहनत की थी। नतीजों से वह काफी खुश हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार 482 अंक लाकर टॉप पर हैं। वहीं कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी का 478 अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी हैं।
बिहार बोर्ड में इस बार साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्टस का रिजल्ट 86.15 प्रतिशत रहा है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications