मुंगेर लोकसभा सीट: एक तरफ होगी गैंगस्टर की पत्नी तो दूसरी ओर बिहार के दिग्गज नेता, दिलचस्प होगा मुकाबला
Munger Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार बिहार के मुंगेर लोकसभा सीट की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार में 90 के दशक के चर्चित गैंगस्टर रहे अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दे रही है।
दूसरी ओर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मुंगेर लोकसभा सीट से बिहार के कद्दावर नेता ललन सिंह का टिकट दिया है। ऐसे में मुंगेर लोकसभा सीट पर इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

Anita devi vs Lalan Singh JDU: लालू यादव ने गैंगस्टर की पत्नी को दिया पार्टी सिंबल
सोशल मीडिया पर लालू यादव और गैंगस्टर रहे अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी की तस्वीर सामने आई है। लालू यादव इस तस्वीर में अनीदा देवी को खुद अपने हाथों से पार्टी सिंबल देते दिख रहे हैं।
कहा जा रहा है कि उम्मीदवारी लगभग तय है क्योंकि 21 मार्च की देर रात अशोक महतो पत्नी अनीता देवी के साथ लालू यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे थे। जिसके बाद से इनके मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात हो रही है।
अनीता देवी जहां पहली बार चुनाव लड़ेंगी, वहीं इनके सामने बिहार के दिग्गज नेता ललन सिंह होंगे। जिनको राजनीति में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। एनडीए की तरफ से मुंगेर से ललन सिंह का चुनावी मैदान में उतर रहे हैं, जिनका पलड़ा फिलहाल भारी दिख रहा है।

Munger Lok Sabha: जानिए मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के बारे में?
बिहार के 40 लोकसभा सीटों में एक मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। मोकामा और बाढ़ भी मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जो पटना जिले में आता है। मुंगेर से कुल वोटर 15 लाख के आसपास हैं। इस संसदीय क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, मोकामा, बाढ़ शामिल है।
Munger Lok Sabha: मुंगेर लोकसभा सीट का इतिहास
मुंगेर में पहला चुनाव साल 1952 में हुआ था। 1952 से 1965 तक इस सीट से कांग्रेस जीती। फिर 1964 में संयुक्ता समाजवादी पार्टी, 1967 में एसएसपी जीती।
फिर 1971 में कांग्रेस और 1977 में जनता पार्टी, फिर 1980, 1984 में कांग्रेस आई, 1989 में जनता दल, 1991 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, 1996 में समता पार्टी, 1998 में राष्ट्रीय जनता दल, 1999 में जनता दल (यूनाइटेड), 2004 में राष्ट्रीय जनता दल आई।
2009 में मुंगेर से जेडीयू के राजीव रंजन सिंह जीते थे। वहीं 2014 में लोक जनशक्ति पार्टी की वीना देवी ने चुनाव जीता था। 2019 के चुनाव में यहां से ललन सिंह जीते थे।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications