BPSC ROW: 'जरूरत पड़ी तो किडनी बेच दूंगा लेकिन हार नहीं मानूंगा', छात्रों से बोले Khan sir
Khan Sir News: शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर ने शुक्रवार को बिहार के पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की। इस दौरान खान सर ने कहा, 'हर कोई पुनः परीक्षा चाहता है।'
इस दौरान खान सर भी प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गए और बीपीएससी के खिलाफ नारे लगाए। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, खान सर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) तीखा कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा, पहले देश की जीडीपी गिरी, उसके बाद बिहार में पुल टूटा गया और अब बीपीएससी भी टूट गया।

खान सर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम आयोग से सिर्फ दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। आयोग जितनी चाहे उतनी कठिन परीक्षा ले सकता है। हम इससे भाग नहीं रहे हैं। हम कह रहे हैं कि कठिन परीक्षा लीजिए और बच्चों के सवाल मत दीजिए। हमारे क्लास टेस्ट में तो इससे भी कठिन सवाल होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने सबूत और CCTV फुटेज क्यों छिपाए? कई बातें सामने आई हैं जो जांच का विषय हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, राष्ट्रपति को भी बताएंगे कि बिहार में क्या हो रहा है। पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल टूटा और अब BPSC टूट गया। इस दौरान खान सर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो किडनी तक बेच देंगे।
लेकिन, बीपीएससी के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि किडनी बेचकर बीपीएससी से लड़ेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं। कहा कि बीपीएससी के खिलाफ वो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। दरअसल, बीपीएससी अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार 27 दिसंबर को पटना स्थित आयोग कार्यालय के बाहर एकत्र हुए थे।
अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि प्रश्नपत्र लीक हो गया था और प्रश्नपत्र वितरित करने में देरी हुई थी। कई अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि उन्हें प्रश्नपत्र लगभग एक घंटे देरी से प्राप्त हुआ। जबकि अन्य ने दावा किया कि उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी गई थीं, जिससे संभावित लीक की आशंका बढ़ गई। राज्य में विरोध प्रदर्शनों पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई है।
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh ने बिहार के हक में लिए कई फ़ैसले, 2008 की त्रासदी में उनके पहल की आज भी होती है सराहना
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने कहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो किया गया वह गलत था। लालू यादव ने कहा, 'उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह गलत है..'। हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि "हल्का बल" प्रयोग किया गया था और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की चोट लगने से इनकार किया।
इससे पहले, गुरुवार को जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार को "अल्टीमेटम" दिया था। साथ ही, मांग करते हुए कहा था कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के उम्मीदवारों का मुद्दा तीन दिनों के भीतर सुलझाया जाए या फिर वह खुद विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। पटना के गर्दनीबाग में छात्रों को संबोधित करते हुए किशोर ने छात्रों पर 'लाठीचार्ज' की निंदा की।
ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: खान सर ने शेयर किया वो किस्सा, जब मनमोहन सिंह ने 300 करोड़ रुपए लाकर बचाई भारत की बर्बादी












Click it and Unblock the Notifications