Ghost Fair : बिहार में एक जगह ऐसी भी जहां लगता है 'भूतों का मेला', पूरे नवरात्रि होता है भूत-प्रेत का खेल
ग्रामीणों की मानें तो यहां भूतों का मेला लगता है इसलिए यहां कोई महिलाएं सिर हिलाती नजर आती हैं, तो कहीं जमीन पर लेटकर महिलाएं प्रेत-आत्माओं से आजाद होने की कोशिश कर रही होती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां...
रोहतास, 4 अक्टूबर 2022। पूरा विश्व विज्ञाम के क्षेत्रों में काफी आगे निकल चुका है, लेकिन आज भी बिहार के कई ऐसे जिले हैं जहां प्रेत-आत्माओं पर लोग यक़ीन रखते हैं। अंधविश्वास की ये इंतेहा है कि लोग भूत प्रेत घूमने की बात करते हैं। आज हम आपको बिहार के ऐसे जिले के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शारदीय नवरात्र पर अनोखा ही मंजर दिखने को मिलता है। हम बात कर रहे हैं रोहतास जिले के घिन्हू ब्रह्म स्थान की जहां शारदीय नवरात्र का नज़ारा बिलकुल अलग होता है।

प्रेत-आत्माओं से आजाद होने की कोशिश
ग्रामीणों की मानें तो भूतों का मेला लगने की वजह से कोई महिलाएं सिर हिलाती नजर आती हैं, तो कहीं जमीन पर लेटकर औरतें प्रेत-आत्माओं से आजाद होने की कोशिश कर रही होती हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहा भूत-प्रेत इंसान की शक्ल में घूमते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पूरे नवरात्र भूत-प्रेत का खेल चलता रहता है। इसलिए यहां आने वाले लोग ( पुरुष और महिला) अजीबो गरीब हरकतें करते हुए नजर आते हैं।

प्रेत-आत्माओं से निजात पाने के लिए आते हैं लोग
स्थानीय लोगों ने बताया कि भूत-प्रेत के इस मेले में जिले के अलावा दूसरे प्रदेश के लोग भी प्रेत-आत्माओं से निजात पाने के लिए यहां पहुंचते हैं। इस मेला में ज़्यदातार गरीब वर्ग के लोग ही शामिल होते हुए नज़र आते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को प्रेत बाधा से मुक्ति के लिए खासकर ओझा-तांत्रिक प्रपंच रचते हैं। रोहतास के घिनहु ब्रह्म स्थान में लगे भूतों के मेले में किसी भी उच्च वर्ग के लोग नहीं नज़र आते हैं। इस मेले में ज्यादातर गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग ही शिरकत करते हैं।

भूतों के मेले में पुरुष और महिला शामिल
घिनहू ब्रह्म स्थान में लगे भूतों के मेले में शरीक हुई युवती और महिला की पिटाई कर भूतों के साये उतारे जाते हैं। उन लोगों के बाल बाल खींच-खींचकर तांत्रिक पिटाई करते हैं। वहीं मेले में शरीक हुए लोगों ने कहा कि मेले में आने के बाद सब तरह के कष्ट ( मानसिक और शारीरिक) दूर हो जाते हैं। इस मेले में हर तरह की समस्याओं का समाधान हो जाता है।मेले में शरीक हुए लोगों का कहना है कि तांत्रिक बाबा पूजा-पाठ कर उनकी सारी परेशनियों से निजात दिला देते हैं। उन लोगों का ब्रह्म बाबा के लिए खास आस्था और विश्वास है।

भूतों के मेले में श्रद्धा और अंधविश्वास की झलक
भूतों के मेले में आपको श्रद्धा और अंधविश्वास दोनों की झलक एक साथ देखने को मिलती है। मेले में जाते ही आपको तरह-तरह के श्रद्धालुओं का दीदार होगा। विभिन्न जगहों पर रोती हुए महिलाएं, बाल खुली औरतें सिर को गोल-गोल घुमाती हुई, टेन्ट के अंदर फूंक-झाड़ करते तांत्रिक। इन सब नज़ारों को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि लोग अपनी परेशानी से निजात पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मान्यता है घिनहू ब्रह्म में काफी ताकत है, यहां आने के बाद कोइ निराश नहीं लौटा है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: गंगाजल लेकर हाथ के बल चलते हुए बाबा के दर्शन के लिए निकला भक्त, 53 दिनों से जारी है यात्रा












Click it and Unblock the Notifications