Darbhanga Brahmin FIR: पूरे गांव के ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में केस दर्ज, बिहार के दरभंगा से सामने आया मामला
Darbhanga Brahmin SC-ST Act FIR: बिहार के दरभंगा जिले का हरिनगर गांव इस वक्त एक अजीबोगरीब कानूनी उलझन और सामाजिक तनाव के केंद्र में है। मामूली पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक व्यक्ति, अशर्फी पासवान ने गांव के लगभग पूरे ब्राह्मण समाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
इस मामले में 70 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह घटना कानून के इस्तेमाल और ग्रामीण गुटबाजी के बीच की पतली लकीर को दर्शाती है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Bihar Brahmin SC-ST Act FIR: बकाया मजदूरी का मामला
इस पूरे टकराव की शुरुआत साल 2015 के एक पुराने बकाया से जुड़ी है। आरोप है कि कैलाश पासवान ने हेमंत झा के घर का निर्माण किया था, जिसकी करीब ढाई लाख रुपये की मजदूरी अब तक बकाया है। 31 जनवरी की रात इसी राशि को मांगने के दौरान विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में महिलाएं और एक बच्ची भी घायल हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि जब उन्होंने अपने हक के पैसे मांगे, तो उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।
ये भी पढे़ं: Anant Singh Oath: अनंत सिंह ने बिना पढ़े ली शपथ, एम्बुलेंस से पहुंचे विधानसभा, किया कुछ ऐसा दंग रह गए नीतीश
Darbhanga Harinagar Case: पूरे समाज पर FIR
अशर्फी पासवान द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) ने सबको चौंका दिया है। एक ही परिवार या गुट के बजाय, उन्होंने पूरे गांव के ब्राह्मणों को अभियुक्त बना दिया है। इसमें एससी-एसटी एक्ट की धाराओं का प्रयोग किया गया है, जो इस मामले को और अधिक गंभीर और जटिल बनाता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर घटना की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
Bihar news today: नामजद लोगों में कई लोग गांव में नहीं है मौजूद
इस एफआईआर की सबसे विडंबनापूर्ण बात यह है कि नामजद किए गए कई लोग वर्तमान में गांव में मौजूद भी नहीं हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सूची में शामिल अधिकांश ब्राह्मण युवक रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में मजदूरी या निजी नौकरियां कर रहे हैं। बिना मौके पर मौजूद रहे 'अभियुक्त' बनने से इन प्रवासियों के करियर और भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जो पुलिस जांच के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।
ये भी पढ़ें: Bihar Budget 2026 Big Announcement: 3.47 लाख करोड़ का बजट, महिला से बुजुर्गों तक, क्या-क्या हुए 10 बड़े ऐलान
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद से हरिनगर गांव में सन्नाटा और भय व्याप्त है। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) द्वारा सोशल मीडिया पर मामला साझा किए जाने के बाद यह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन एक बड़े वर्ग पर सामूहिक मुकदमे ने सामाजिक समरसता को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसे बहाल करना एक बड़ी चुनौती होगी।
ये भी पढ़ें: Bihar Rail Budget: रेलवे ने खोला बिहार के लिए खजाना, बजट में 900% की बढ़ोतरी,14 वंदे भारत-21 अमृत भारत ट्रेनें












Click it and Unblock the Notifications