Bihar Budget 2026 Big Announcement: 3.47 लाख करोड़ का बजट, महिला से बुजुर्गों तक, क्या-क्या हुए 10 बड़े ऐलान
Bihar Budget 2026 Big Announcement: बिहार की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम माने जा रहे बिहार बजट 2026 को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने विधानसभा में पेश कर दिया है। चुनाव के बाद नीतीश सरकार के इस पहले बजट का आकार 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले साल के बजट से कहीं बड़ा है। सरकार का दावा है कि यह बजट बिहार को विकास की नई रफ्तार देगा और राज्य को विकसित राज्यों की कतार में खड़ा करने की नींव रखेगा।
इस साल बिहार सरकार ने 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 3.16 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री ने साफ कहा कि बीते कुछ सालों में बिहार के बजट का आकार लगातार बढ़ा है, जो राज्य की आर्थिक क्षमता में सुधार का संकेत है।

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट भाषण में कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के रास्ते पर चलकर बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। सरकार का लक्ष्य है कि सात निश्चय योजनाओं के जरिए बिहार को एक विकसित राज्य बनाया जाए।
बिहार बजट 2026 के 10 बड़े ऐलान क्या हैं? (Bihar Budget Highlights)
- 1. सरकार का लक्ष्य बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है।
- 2. 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाया जाएगा।
- 3. चौथे कृषि रोड मैप को बढ़ावा मिलेगा।
- 4. मखाना बोर्ड की स्थापना होगी।
- 5. सात निश्चय योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।
- 6. पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
- 7. सस्ते आवास का संकल्प दोहराया गया।
- 8. बजट आकार बढ़कर 3.47 लाख करोड़ हुआ।
- 9. उद्योग में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
- 10. हाट विकास को गति दी जाएगी।
Bihar Budget 2026-27: बिहार में किस विभाग को कितना मिला बजट, लिस्ट में देंखे
- शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने ₹68,216.95 करोड़ का प्रावधान किया है
- ग्रामीण विकास योजनाओं पर ₹23,701.18 करोड़ खर्च किए जाएंगे
- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ₹21,270.40 करोड़ का बजट तय हुआ है
- गृह विभाग (पुलिस और प्रशासन) के लिए ₹20,132.87 करोड़ आवंटित किए गए हैं
- ऊर्जा क्षेत्र के विकास हेतु ₹18,737.06 करोड़ रखे गए हैं
- सड़क निर्माण (ग्रामीण और शहरी दोनों) पर ₹18,716.97 करोड़ खर्च होंगे
- विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए ₹13,202.38 करोड़ का प्रावधान किया गया है
अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए विशेष बजट
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए ₹19,603.02 करोड़
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए ₹1,648.42 करोड़
बिहार की अर्थव्यवस्था कितनी तेज बढ़ रही है? (Bihar Economic Growth)
बजट दस्तावेजों के मुताबिक 2025-26 में बिहार की आर्थिक विकास दर 14.9 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। यह राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। 2024-25 में बिहार की अर्थव्यवस्था 13.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी, जबकि देश की औसत वृद्धि 9.8 प्रतिशत रही।
शिक्षा और स्वास्थ्य को कितना मिला? (Education Health Budget Bihar)
सरकार ने इस बजट में शिक्षा के लिए 60,954 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य के लिए 20,335 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जिलों के बीच विकास की असमानता दूर करने के लिए लक्षित योजनाओं की और जरूरत है।
गरीबों और महिलाओं पर कितना फोकस? (Bihar Poor Women Empowerment)
बजट में 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का दावा है कि अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया जा चुका है और आने वाले साल में इसे और विस्तार दिया जाएगा।
कृषि और उद्योग को क्या मिलेगा? (Agriculture Bihar Budget)
बिहार सरकार चौथे कृषि रोड मैप को आगे बढ़ाने जा रही है। इसके साथ ही मखाना बोर्ड की स्थापना का ऐलान किया गया है। उद्योग क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की योजना भी बजट में शामिल है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्या दांव? (Bihar Infrastructure Budget)
बजट में पांच नए एक्सप्रेसवे, सस्ते आवास और हाट विकास को बढ़ावा देने की बात कही गई है। सरकार का मानना है कि बेहतर सड़कें और बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी।
सेवा क्षेत्र आगे, उद्योग पीछे क्यों? (Bihar Economy Structure)
रिपोर्ट के अनुसार बिहार की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का योगदान 58 प्रतिशत है, जबकि कृषि और उद्योग अभी भी पीछे हैं। यही वजह है कि प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम बनी हुई है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications