Bihar Rail Budget: रेलवे ने खोला बिहार के लिए खजाना, बजट में 900% की बढ़ोतरी,14 वंदे भारत-21 अमृत भारत ट्रेनें
Bihar Rail Budget 2026: बिहार के लिए रेल बजट 2026-27 विकास की नई रफ्तार लेकर आया है। केंद्र सरकार ने इस बार राज्य को 10,379 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट आवंटित किया है, जो 2014 से पहले की तुलना में लगभग 9 गुना अधिक है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस भारी निवेश का मुख्य उद्देश्य बिहार के रेल नेटवर्क को आधुनिक, तेज और सुरक्षित बनाना है।
जहां एक ओर 98 स्टेशनों को 'अमृत भारत' योजना के तहत विश्वस्तरीय रूप दिया जा रहा है, वहीं हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिए दिल्ली और वाराणसी जैसे शहरों से बिहार की दूरी अब घंटों में सिमट जाएगी।

Railway Budget for Bihar 2026-27: निवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और नेटवर्क का विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि, बिहार में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड की कोई कमी नहीं रहने वाली है। वर्तमान में राज्य में 1,09,158 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। साल 2014 के बाद से बिहार में लगभग 2,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं, जो एक बड़ा कीर्तिमान है। साथ ही, 3,330 किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण (Electrification) कर बिहार ने 100% रेलवे विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिससे अब प्रदूषण रहित और तेज रफ्तार ट्रेनें चल सकेंगी।
Delhi-Varanasi High Speed Corridor: कुछ घंटों में तय होगा लंबा सफर
बिहार के रेल यात्रियों के लिए सबसे बड़ी सौगात वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी और दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर हैं। इन 'ग्रोथ कनेक्टर्स' के जरिए वाराणसी से सिलीगुड़ी तक की यात्रा महज 2 घंटे 55 मिनट में पूरी हो सकेगी। वहीं, दिल्ली से वाराणसी का सफर 4 घंटे से भी कम समय में तय होगा। यह नया आर्थिक गलियारा बिहार को यूपी, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से जोड़कर व्यापार और पर्यटन के नए रास्ते खोलेगा।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 for Bihar: बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले! ये 4 बड़े ऐलान बदल देंगे राज्य की किस्मत
14 जोड़ी वंदे भारत, 21 जोड़ी अमृत भारत ट्रेन
अमृत स्टेशन योजना के तहत बिहार के 98 स्टेशनों का चेहरा बदला जा रहा है। थावे और पीरपैंती जैसे स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। इन स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। राज्य में वर्तमान में 14 जोड़ी वंदे भारत, 21 जोड़ी अमृत भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम और हादसों को रोकने के लिए अब तक 568 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जा चुका है।
ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav Wheelchair Video: व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, क्या हुआ, कैसे हुई ये हालत?
यात्री सुविधाओं पर बहस और चुनौतियां
एक तरफ जहां सरकार इसे ऐतिहासिक बता रही है, वहीं बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन ने इस बजट पर चिंता जताई है। एसोसिएशन का मानना है कि बजट में यात्री सुविधाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं हैं। खास तौर पर कम टिकट बिक्री वाले छोटे स्टेशनों पर टिकट काउंटर बंद करने की योजना का विरोध हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशनों को भव्य बनाने के साथ-साथ आम मुसाफिरों की रोजमर्रा की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications