पटना इनकम टैक्स ऑफिस में CBI रेड, रिश्वतखोरी का पर्दाफाश! इंस्पेक्टर हिरासत में, जानिए पूरा मामला?

CBI Raid on Income Tax Office Patna: पटना स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 15 जुलाई की शाम CBI की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। वो दफ्तर जहाँ से ईमानदारी की उम्मीद की जाती है, वहाँ से 2 लाख रुपये की रिश्वत का खेल उजागर हुआ। जिनका काम टैक्स वसूलना था, वो खुद टैक्सपेयर्स से 'टैक्स से बचाने' की कीमत वसूल रहे थे।

CBI ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, और आयकर विभाग के एक इंस्पेक्टर और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उन्होंने एक करदाता से 2 लाख रुपये की रिश्वत ली, ताकि उसे टैक्स के मामले में 'विशेष राहत' मिल सके।

CBI Raid on Income Tax Office Patna

क्या है पूरा मामला?

कब और कहाँ?

15 जुलाई की शाम, पटना के आयकर कार्यालय में अचानक CBI की छापेमारी हुई, जिसने कार्यालय में हड़कंप मचा दिया।

क्या हुआ?

  • दो कर्मचारी हिरासत में लिए गए
  • एक अनुसंधान शाखा (रिसर्च विंग) का इंस्पेक्टर
  • एक मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)

आरोप: दोनों ने रिश्वत में 2 लाख रुपये लिए, और एक करदाता को टैक्स मामलों में अनुचित लाभ दिलवलाया।

कैसे सामने आया मामला?

  • मामला विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर सामने आया था।
  • CBI को जानकारी मिली कि ये अधिकारी टैक्स पेयर को लाभ देने की एवज में रिश्वत ले रहे थे।
  • CBI ने इस सूचना पर तुरंत रैड की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

क्या कार्रवाई हुई?

दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया।

छापेमारी लम्बे समय तक चली, लेकिन देर रात तक तक ना तो CBI और ना आयकर विभाग ने किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी किया जिसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Voter List: 'मतदाता अधिकार की कीमत 40 रुपये’, क्या इस व्यवस्था में निष्पक्ष वोटर वेरिफिकेशन संभव है?

लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

पटना के इनकम टैक्स दफ्तर में CBI द्वारा रिश्वतखोरी के मामले में की गई छापेमारी सिर्फ एक विभागीय कार्रवाई नहीं, बल्कि एक संस्थागत भरोसे पर सीधा हमला बनकर सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या करदाता जिन पर देश की अर्थव्यवस्था टिकी है, उन्हें अब सरकारी संस्थानों से भी डरना पड़ेगा?इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद आम नागरिकों में आक्रोश और नाराज़गी साफ़ झलक रही है। सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक एक ही चर्चा है। इस घटना के बाद उन लाखों-करोड़ों करदाताओं में असंतोष और असुरक्षा की भावना बढ़ी है, जो हर साल ईमानदारी से रिटर्न फाइल करते हैं।

ये भी पढ़ें क्राइम कैपिटल बना Patna! गोपाल खेमका के बाद अब स्कूल संचालक की सरेआम हत्या, सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+