क्राइम कैपिटल बना Patna! गोपाल खेमका के बाद अब स्कूल संचालक की सरेआम हत्या, सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था
Bihar crime before assembly elections: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की गिरफ्त में है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि रविवार रात (6 जुलाई 2025) को एक और जघन्य वारदात ने शहर को दहला दिया।
खगौल थाना क्षेत्र स्थित DAV स्कूल के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अजीत कुमार नामक एक निजी स्कूल संचालक को गोलियों से छलनी कर दिया। लगभग 50 वर्षीय अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन पर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटनास्थल पर ही हुई मौत
50 वर्षीय अजीत कुमार मुस्तफापुर के निवासी थे और एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें Bihar Election 2025: नई रणनीतियां, नए चेहरे! बिहार चुनाव से पहले कौन किस पर भारी? जानिए पूरी रिपोर्ट
हत्या की जांच के लिए SIT गठित
सिटी एसपी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि अजीत कुमार की हत्या DAV स्कूल के बाहर की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
आज दिनांक 06.07.25 की संध्या में #खगौल थानांतर्गत डी०ए०वी० स्कूल के सामने एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर देने संबधी सूचना प्राप्त हुई है।
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) July 6, 2025
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर #FSL_टीम की सहयोग से फारेंसिक साक्ष्यों का संकलन… pic.twitter.com/PeiZGZ6C9s
चुनाव से पहले बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बढ़ी चिंता
बिहार में लगातार हो रही हत्याओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनावी साल में अपराध की बढ़ती घटनाएं जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।
CM पर RJD ने साधा निशाना
RJD ने बिहार में लगातार हो रहे अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना सधा है। RJD ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि, 'अचेत सीएम और निकम्मी सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों में प्रशासन का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इसलिए तो नीतीश-भाजपा की सरकार में पटना के सबसे व्यस्ततम इलाके में बड़े व्यापारी की हत्या कर दी गई।अपराधियों के सामने लाचार है सरकार, खौफ में है समूचा बिहार'
ये भी पढ़ें Bihar:'मैं बिहार चुनाव लडूंगा', चिराग पासवान ने सारण से किया ऐलान, 243 सीटों को लेकर भी दिया बड़ा संकेत!












Click it and Unblock the Notifications