Lok Sabha Chunav: मनीष कश्यप की एक बार फिर बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में अब दर्ज हुई FIR
Manish Kashyap: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कुछ दिनों पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। फेक वीडियो फैलाने के मामले में जेल जा चुके मनीष अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
मनीष कश्यप के ऊपर यह एफआईआर दरपा थाने में दर्ज करवाई गई है। एफआईआर सेक्टर 8 के सेक्टर पदाधिकारी सह सीओ सुधीर कुमार यादव के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। इसमें मनीष कश्यप के साथ-साथ दरपा थाना के नरकटिया गांव निवासी प्रकाश साह और 10 अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
यह भी देखें: Bihar Diwas 2024: आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा बिहार दिवस का आयोजन

एफआईआर के अनुसार, ऐसी सूचना मिली थी कि मनीष नरकटिया बाजार में 19 मार्च को चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी को इसी जानकारी देने के बाद दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी पुलिस बल के साथ नरकटिया बाजार पहुंचे।
जहां मनीष दो गाड़ी से 10 लोगों के साथ पहुंचे हुआ थे और नकटिया बाजार निवासी प्रकाश साह के घर के बाहर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस संबोधन में वो अपने पक्ष में वोट करने की भी अपील कर रहे थे।
मिली जानकरी के अनुसार यूट्यूबर की इस सभा से रोड ब्लॉक हो रहा था और यातायात भी बाधित हो रहा था। जब मनीष से सभा के लिए आदेश लेने के बारे में पूछा गया तो उनकी ओर से कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया।
यह भी देखें: Bihar Politics: JAP का कांग्रेस में विलय, पप्पू यादव ने कहा- बिहार में क्षेत्रीय पार्टी सत्ता में रहीं भी और..
इसके बाद मनीष ने बैकुंठवा स्थान पर सभा को संबोधित किया। बिना अनुमति चुनावी सभा करने के मामले में मनीष कश्यप, प्रकाश साह के साथ-साथ दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
बताते चलें, कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दी थी। मनीष कश्यप ने कहा था, "तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हमने 4 लाख नौकरी दी तो मैं पूछना चाहता हूं कि 4 लाख से बिहार का पेट भर जाएगा? हम स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं कि हम उनसे चार गुना ज्यादा रोजगार देंगे।"
उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी 20 लाख के स्टांप पर लिखकर दें और मैं भी 40 लाख के स्टांप पर लिखकर देता हूं कि अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा। मनीष कश्यप ने आगे कहा कि मैं तेजस्वी को खुली चुनौती देता हूं कि वो जिस पद पर जाएंगे और जितना रोजगार देंगे, मैं उससे चार गुना ज्यादा रोजगार दूंगा।
यह भी देखें: कौन हैं यूट्यूबर मनीष कश्यप, जो करने जा रहे हैं राजनीति में एंट्री, इस मामले में जा चुके हैं जेल












Click it and Unblock the Notifications