Bihar Politics: JAP का कांग्रेस में विलय, पप्पू यादव ने कहा- बिहार में क्षेत्रीय पार्टी सत्ता में रहीं भी और..

Bihar News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए सियासी दांवपेंच का खेल जारी है। इसी क्रम में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव और कांग्रेस पार्टी के विलया का ऐलान दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान किया गया। जाप और कांग्रेस के साथ आने को कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक विलय बताया है। वहीं यह चर्चा तेज़ है कि कांग्रेस की टिकट पर पप्पू यादव लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

JAP merged with Congress Pappu Yadav said- Regional parties remained in power in Bihar

आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ़ से पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजा गया था। वह अभी राज्यसभा सांसद है। बिहार के कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने जन अधिकारी पार्टी (पप्पू यादव की पार्टी) और कांग्रेस का विलय कराया।

जाप और कांग्रेस के विलय के वक्त पप्पू यादव के बेटा सार्थक यादव भी मौजूद थे। विलय के मौके पर मोहन प्रकाश ने कहा कि पप्पू यादन ने साझेदारी न्याय से प्रभावित कांग्रेस में विलय करने का फ़ैसला लिया है।

पप्पू यादव के आने से बिहार में कांग्रेस के साथ अन्य घटक दलों को भी काफी मज़बूती मिलने वाली है। कांग्रेस में विलय के बाद पप्पू यादव ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी 'बिहार में सत्ता में रही और नहीं भी रही। संघर्ष, न्याय और सेवा की एक बड़ी लंबी फेहरिस्त है।

इंसाफ़, सेवा और संघर्ष के लिए हमारी पार्टी जानी जाती है। कांग्रेस की विचारधारा के साथ ही मेरी विचारधारा रही है। इससे स्ट्रॉन्ग एनर्जी मिली रही है। हमारी सियासत सेक्युलर है, हर हालात में दूसरे के विचारों की इज़्ज़त करना हमारा इतिहास रहा है।

एक तानाशाह के खिलाफ खड़गे जी की सशक्त आवाज है। शेरशाह सूरी और बाबू वीर कुंवर की याद आती है। मेरी मुलाकात उनसे भी थी। मोहन प्रकाश समाजवादी से लेकर पुराना जनता दल का सानिध्य हासिल रहा। वे मेरे लिए एक मजबूत विचारधारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+