Manish Kashyap: कौन हैं यूट्यूबर मनीष कश्यप, जिन्होंने BJP की ज्वाइन, इस मामले में जा चुके हैं जेल
Manish Kashyap: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए पश्चिमी चंपारण सीट से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन अब मनीष कश्यप ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिसके बाद वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
फेक न्यूज फैलाने के मामले में आरोपी मनीष कश्यप को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिली है। हालांकि चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही उनके बीजेपी के साथ नजदीकियां बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा था।

मनीष ने चुनाव में निर्दलीय ताल ठोकने की तैयारी की थी, लेकिन अब उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने का फैसला किया। ऐसे में जानिए कौन हैं खुद को सन ऑफ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप?
कौन हैं मनीष कश्यप?
मनीष कश्यप एक चर्चित बिहारी यूट्यूबर हैं जो सच टॉक्स नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 77 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह विशेष रूप से अपने यूट्यूब चैनल पर स्थानीय समाचार वीडियो बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा मनीष कश्यप काफी विवाद में भी फंस चुके हैं। वह 180 दिनों से ज्यादा समय तक जेल में भी रह चुके हैं।
बिहारियों के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध यूट्यूबर और स्थानीय समाचार रिपोर्टर मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को डुमरिया, महनवा, पश्चिम चंपारण, बिहार में हुआ था। उन्होंने साल 2017 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उसके बाद साल 2020 के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिलनी शुरू हुई।
मनीष कश्यप एक सैन्य परिवार से हैं। उनके दादा से लेकर उनके पिता तक सभी भारतीय सेना में रहे हैं। इसके अलावा उनके दादा 1971 के युद्ध में भी लड़े थे। मनीष कश्यप के पिता का नाम त्रिपुरारी तिवारी है।
मनीष ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने ही गांव बेतिया से पूरी की है, जबकि हाई स्कूल की शिक्षा उन्होंने अपने जिले के एक निजी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने साल 2016-17 में पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
मनीष को क्यों भेजा गया था जेल?
यूट्यूबर मनीष कश्यप को अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से फर्जी खबरें फैलाने और कर्नाटक में बिहारियों पर हो रहे अत्याचार के फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में मार्च 2023 में लगभग 9 महीने के लिए जेल भेज दिया गया था।
दिसंबर 2023 में यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर ट्रेन में हथकड़ी लगे एक व्यक्ति का वीडियो अपलोड करने के मामले में उन्हें जमानत दी थी। यूट्यूबर के खिलाफ 12 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी। मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में अत्याचार झेल रहे बिहारी प्रवासियों के वीडियो साझा करने का आरोप है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications