Bihar Today: चुनाव से पहले बिहार में परिवारवाद पर घमासान, पीके ने PM को घेरा, तेजस्वी का NDA पर वार!

Bihar Today: बिहार की राजनीति एक बार फिर चुनावी रंग में रंगने लगी है। सड़कों पर जनता का शोर है, तो मंचों से नेताओं के तीखे तेवर सुनाई दे रहे हैं। जनसंपर्क यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के युवाओं के रोजगार को लेकर कड़े सवाल पूछे, वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर परिवारवाद को खुलकर बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

हर तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, बयानबाजी तेज है और सियासी गर्मी चरम पर है। इस बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलों और बाबा साहब आंबेडकर के अपमान को लेकर नए विवादों ने भी चुनावी फिजा को और गरमा दिया है।

Bihar Today

जनसंपर्क में जुटे प्रशांत किशोर

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत गोपालगंज के विजयीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा।
ये भी पढ़ें: Mrs. Bihar 2025: नेता की पत्नी नहीं, अब मिसेज बिहार हैं ऐश्वर्या! महिलाओं को दी नई उड़ान की प्रेरणा, जानिए खास

उन्होंने कहा, "मोदी जी बिहार आकर ये क्यों नहीं बताते कि हमारे बच्चों को कब से मजदूरी के लिए गुजरात नहीं जाना पड़ेगा?" उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार को केवल मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, जबकि गुजरात में रोजगार और फैक्ट्रियों की बात होती है।

परिवारवाद पर सभी दलों को घेरा

प्रशांत किशोर ने जनसभा में आरजेडी और जेडीयू पर भी परिवारवाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी दलों में एक ही परिवार के कई सदस्य अलग-अलग पार्टियों में बड़े पदों पर हैं। उन्होंने अशोक चौधरी पर भी तंज कसा, जिनके ससुर कांग्रेस में मंत्री रहे, वह खुद जेडीयू में मंत्री हैं, बेटी लोजपा (रामविलास) से सांसद और दामाद धार्मिक न्यास पर्षद में सदस्य बन गए।

बनाइए 'जमाई आयोग' और 'जीजा आयोग'

इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एनडीए सरकार में नेताओं के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में 'जमाई आयोग' और 'जीजा आयोग' बना देना चाहिए, क्योंकि यहां नेताओं के दामाद और जीजाओं को सिस्टम में फिट किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरते हुए कहा कि जो 'परिवारवाद' की बात करते हैं, वे बिहार में आकर देख लें क्या चल रहा है।

निशांत कुमार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि निशांत पढ़े-लिखे और अच्छे इंसान हैं, जनता उन्हें राजनीति में देखना चाहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि निशांत को नालंदा जिले के इस्लामपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

लालू-तेजस्वी पर भारत रत्न डॉ. आंबेडकर के अपमान का आरोप

वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ. आंबेडकर की तस्वीर को पैरों के पास रखकर उनका अपमान किया। उन्होंने मांग की कि लालू यादव को देश से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वह उल्टे अहंकार दिखा रहे हैं।

बिहार की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी

बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। एक ओर जन सुराज परिवारवाद के मुद्दे को उठा रहा है, तो दूसरी ओर आरजेडी और एनडीए में भी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। वहीं, राजनीतिक परिवारों की नई पीढ़ी को राजनीति में लाने की चर्चाएं भी गर्म हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बिहार में जीजा और मेहरारू आयोग बना दीजिए', जमाई आयोग के बाद तेजस्वी की CM नीतीश से नई मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+