Bihar Politics: 'बिहार में जीजा और मेहरारू आयोग बना दीजिए', जमाई आयोग के बाद तेजस्वी की CM नीतीश से नई मांग
Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार नए मोड़ पर पहुंच गई है। इस बार पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए आयोगों और बोर्डों में नियमों और निष्पक्षता को ताक पर रखकर, सिर्फ सत्ताधारी नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को तैनात किया जा रहा है। तेजस्वी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि, "मुख्यमंत्री ने पहले 'जमाई आयोग' बनाया, अब लगता है 'जीजा आयोग' और 'मेहरारू आयोग' भी गठित हो चुका है।" इस बयान के बाद बिहार की सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है, और एक बार फिर नीतीश बनाम तेजस्वी की जंग चर्चा में है।
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, जमाई आयोग बनाने के बाद PM और CM को अब 'जीजा आयोग' भी बनवा देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री के जीजा, बिहार सरकार के मंत्री के जीजा, सांसद के पति इत्यादि अनेक लोग 2,60,000₹ लाख सैलरी प्रतिमाह पाने के लिए आयोगों में ठूंसे जा रहे है। मुख्यमंत्री की अचेत अवस्था 'भूंजा पार्टी' के लिए ईश्वरीय उपहार बन चुकी है।

चिराग पासवान के जीजा बने हैं, संतोष मांझी के जीजा बने हैं, और एक सांसद के पति बने हैं अब तो मेहरारू आयोग का भी गठन कर ही दीजिए। इस तंज के जरिए तेजस्वी ने सरकार पर भाई-भतीजावाद और रिश्तेदारों को पद बांटने का आरोप लगाया है। उनके बयान से बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: जानें कौन हैं मंगनी लाल मंडल, जिन्हें RJD प्रदेश अध्यक्ष बनाकर लालू यादव खेल रहे बड़ा दांव
नीतीश कुमार 'अचेतावस्था' में हैं- तेजस्वी
बता दें कि, इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि, मुख्यमंत्री को अब 'जमाई आयोग' ही बना देना चाहिए, जिससे सब 'विशेष जमात' के लोगों को औपचारिक रूप से जगह मिल जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे अब सरकार नहीं चला रहे हैं, बल्कि 'अचेतावस्था' में हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की वास्तविक कमान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जिन्हें उन्होंने तंज में 'डीके बॉस' कहा, के हाथों में है।
पीएम मोदी पर कसा तंज
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। 20 जून को पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में न तो रोज़गार देने आ रहे हैं, न गरीबी खत्म करने और न ही पलायन रोकने, बल्कि एक बार फिर बिहार की जनता को ठगने के इरादे से आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा, प्रधानमंत्री रोजगार देने, गरीबी मिटाने या पलायन रोकने नहीं आ रहे हैं। वो तो National Daamad Aayog (NDA) की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
बिहार की सियासत में एक बार फिर से गर्मी लौट आई है। इस बार बहस का केंद्र है राज्य सरकार द्वारा हाल ही में गठित किए गए आयोग और बोर्ड, जिनमें कथित तौर पर सत्ता से जुड़े नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। इस मुद्दे पर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि हाल ही में गठित आयोगों और बोर्डों में निष्पक्षता की अनदेखी की गई है। उनके मुताबिक, इन संस्थाओं में केवल उन लोगों को जगह दी जा रही है, जो सत्ताधारी दल के नेताओं और अफसरों के करीबी या रिश्तेदार हैं।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: प्रशांत किशोर की वजह से महागठबंधन को टेंशन, किसका गेम बिगाड़ेगी जनसुराज?












Click it and Unblock the Notifications