Mrs. Bihar 2025: नेता की पत्नी नहीं, अब मिसेज बिहार हैं ऐश्वर्या! महिलाओं को दी नई उड़ान की प्रेरणा, जानिए खास
Mrs. Bihar 2025, Aishwarya Raj News: बिहार की राजनीति में इस बार एक अलग रंग देखने को मिला है। भोजपुर जिले के बड़हरा से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत सिंह की पत्नी ऐश्वर्या राज ने 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब जीतकर ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यह सौंदर्य प्रतियोगिता पटना में आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025 का खिताब: ऐश्वर्या राज ने प्रतियोगिता के मंच पर आत्मविश्वास, शालीनता और सामाजिक जागरूकता का अनूठा प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन ने निर्णायक मंडल को काफी प्रभावित किया। पारंपरिक परिधान में उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया।

भोजपुर जिले में खुशी का माहौल: निर्णायक राउंड में ऐश्र्या ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका जैसे विषयों पर प्रभावशाली उत्तर दिए। विधायक विशाल प्रशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को बधाई देते हुए कहा, "यह ताज सिर्फ शोभा का प्रतीक नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मबल और संतुलन की जीत है। मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है।" उनकी इस जीत से भोजपुर जिले में खुशी का माहौल है।
महिलाओं के लिए प्रेरणा: ऐश्वर्या की यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। ऐश्वर्या अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि बिहार की महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
ग्रामीणों ने क्या कहा? ग्रामीणों ने कहा कि ऐश्वर्या राज की जीत बिहार की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। समाज में एक सकरात्मक संदेश पहुंचा है, ये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरणा का काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications