Bihar Today: गया-नवादा पहुंचेगी आज राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', PK ने भी किया ECI से सवाल
Bihar Today: बिहार की सियासत इन दिनों 'वोटर अधिकार यात्रा' और उस पर उठ रहे सवाल-जवाब के बीच और ज्यादा गरमा गई है। मंगलवार, 19 अगस्त को राहुल गांधी की यह यात्रा गया और नवादा जिलों में पहुंचेगी। मंदिर से पूजा कर यात्रा शुरु आगे बढ़ाने के बाद राहुल गांधी पदयात्रा व रोड शो के जरिए जनता से संवाद करेंगे।
इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट के अधिकार छिनने का मुद्दा उठा रहे हैं, वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव आयोग से सीधे-सीधे सवाल पूछ रहे हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस और राजद पर लगातार तीखे हमले कर विपक्ष को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

रोज़ाना कई कार्यक्रम
यात्रा के तहत राहुल गांधी प्रतिदिन दो से तीन जनसभाएं, पदयात्राएं और रोड शो कर रहे हैं। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में बड़ी रैली के साथ समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें: 'SIR है वोट चोरी का नया हथियार', बिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', BJP-ECI पर लगाए गंभीर आरोप
औरंगाबाद में हुआ था पिछला पड़ाव
सोमवार, 18 अगस्त को यात्रा औरंगाबाद जिले के कुटुंबा इलाके में पहुँची थी। वहां देव रोड अंबा मार्ग पर पदयात्रा निकाली गई थी, जिसमें युवाओं और किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
लोकतांत्रिक अधिकारों की बात
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी यह यात्रा वोट के अधिकार की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है और आम लोगों के नाम जानबूझकर हटाए गए हैं।
प्रशांत किशोर का सवाल
जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके सवालों का आयोग को बिंदुवार जवाब देना चाहिए, न कि माफी मांगने की बात करनी चाहिए।
गिरिराज सिंह का पलटवार
इधर, बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर फर्जी योजनाओं का आरोप लगाया और यहां तक कहा कि विपक्ष की राजनीति जनता को गुमराह करने वाली है।
ये भी पढ़ें: औरंगाबाद के प्राचीन सूर्य मंदिर पहुंचे राहुल गांधी और तेजस्वी, जाने मंदिर का इतिहास और खास बातें












Click it and Unblock the Notifications