'SIR है वोट चोरी का नया हथियार', बिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा', BJP-ECI पर लगाए गंभीर आरोप

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति गरमाने लगी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) नाम की प्रक्रिया दरअसल "वोट चोरी का नया हथियार" है, जिसके जरिए लाखों मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने सासाराम से अपनी 1,300 किलोमीटर लंबी 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करते हुए उन लोगों से मुलाकात की, जिनका नाम पिछले चुनाव में वोट डालने के बावजूद मतदाता सूची से हटा दिया गया। राहुल ने इसे लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर बड़ा खतरा बताया। राहुल गांधी ने सोमवार, 18 अगस्त को आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा SIR मतदाता सूची अभियान लोकतंत्र में "वन पर्सन, वन वोट" के सिद्धांत पर सीधा हमला है।

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra

सासाराम से शुरू हुई 'वोट अधिकार यात्रा'

राहुल गांधी ने रविवार (17 अगस्त 2025) को बिहार के सासाराम से अपनी 1,300 किलोमीटर लंबी वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने उन लोगों से मुलाकात की, जिनके नाम 2024 लोकसभा चुनाव में वोट डालने के बावजूद बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।
ये भी पढ़ें: बिहार में राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा', लालू-तेजस्वी भी साथ, कहा-लोकतंत्र बचाने के लिए देंगे हर कुर्बानी

"ये हैं जिंदा सबूत"

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट कर कहा कि SIR वोट चोरी का नया तरीका है। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इसमें मौजूद लोग इस चोरी के "जिंदा सबूत" हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग 2024 में वोट डाल चुके थे, लेकिन बाद में उनका नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया। इनमें शामिल हैं -

  • राज मोहन सिंह (70) : किसान और रिटायर्ड सैनिक
  • उर्मावती देवी (35) : दलित और मजदूर
  • धनंजय कुमार बिंद (30) : पिछड़ा वर्ग और मजदूर
  • सीता देवी (45) : महिला और पूर्व मनरेगा मजदूर
  • राजू देवी (55) : पिछड़ा वर्ग और मजदूर
  • मोहम्मुद्दीन अंसारी (52) : अल्पसंख्यक और मजदूर

लोकतंत्र में अधिकार का सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ वोट का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी का सवाल है। उन्होंने साफ कहा कि "हम इसे किसी भी हालत में खत्म नहीं होने देंगे।"

तेजस्वी और सहनी भी साथ

यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने औरंगाबाद जिले के देवकुंड सूर्य मंदिर में पूजा की। इसके बाद यात्रा गया पहुंची।

1 सितंबर को पटना में होगी बड़ी रैली

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव "चुराने" की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए बिहार चुनाव में धांधली की कोशिश हो रही है, लेकिन INDIA गठबंधन इसे सफल नहीं होने देगा।

यह यात्रा पैदल और वाहन दोनों तरीकों से चलाई जा रही है। यह औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, चंपारण, गोपालगंज, सिवान और छपरा से होते हुए 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ खत्म होगी।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: लाशें गिनकर पुरस्‍कार दे रहा पाकिस्‍तान, क्‍या अब राहुल गांधी भारत की जीत का सबूत मांगेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+