बिहार: फिल्मी स्टाइल में एसबीआई ब्रांच से 39 लाख रु. लूटकर अपराधी फरार
बिहार में एक बार फिर फिल्मी स्टाइल में बैंक से हुई बड़ी लूट। इससे पहले लुटेरों ने यूनियन बैंक से बिल्कुल इसी तरह 23 लाख रु. की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार चांदन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में हथियार बंद अपराधियों ने 39 लाख रुपये की लूट की घटना को दिन-दहाड़ें अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर जंगल की ओर फरार हो गए है। बता दें कि बैंक खुलते ही सुबह एसबीआई शाखा में चार से पांच बाइक सवार अपराधी ग्राहक बन कर शाखा के अंदर घुसे और हथियार दिखाकर बैंक लूट लिया। वहीं, जब लोगों ने देखा तो शाखा के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को देखकर बदमाश हथियार के बल पर बाहर निकले और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
ऐसे में सूचना मिलने पर एसपी राजीव रंजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस की टीम ने भी घटना का पूरा जायजा लिया। वहीं, बैंककर्मियों से भी इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। बैंककर्मियों के अनुसार लूट की राशि का अभी तक सही आकलन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि राशि का मिलान किया जा रहा है। वहीं, पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले यूनियन बैंक में बीते सप्ताह 23 लाख की लूट हुई थी। यूनियन बैंक में भी लुटेरें ग्राहक बनकर आए थे। ये भी पढे़ं: खतरनाक 'नमस्ते गैंग' ने उड़ाई लोगों की नींद, कर चुका है कई वारदात












Click it and Unblock the Notifications