खतरनाक 'नमस्ते गैंग' ने उड़ाई लोगों की नींद, कर चुका है कई वारदात

यह गैंग इससे पहले भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस गिरोह की वारदातों को सुनकर लोगों के मन में दहशह का माहौल है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों लूटपाट करने वाला एक नया गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह का नाम है 'नमस्ते गैंग'। नाम सुनकर चौंकिए मत। यह गैंग दिल्ली के कई इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैला चुका है। दरअसल यह गैंग लोगों से नमस्ते कर कुछ इस अंदाज में मिलता है, जैसे कोई परिचित हो। इसके बाद जैसे ही व्यक्ति इनकी बातों में आता है, गैंग के सदस्य लूट की वारदात को अंजाम दे देते हैं।
delhi police

शनिवार को दिल्ली के करोल बाग में इस गैंग ने रमेश नगर निवासी नवीन गुप्ता को अपना निशाना बनाया। नवीन अपनी कार से किसी जरूरी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक उनके पास आकर रुका और नमस्ते करने लगा। नवीन ने जैसे ही अपनी कार का शीशा नीचे किया, युवक उनकी कार में बैठ गया और बातें करने लगा। तभी एक अन्य युवक स्कूटी से आया और पिस्टल दिखाकर उनसे सोने की अंगूठी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गया।

यह गैंग इससे पहले भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस गिरोह की वारदातों को सुनकर लोगों के मन में दहशह का माहौल है। इसी तरह की एक घटना दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में भी हुई। यहां इस गैंग ने एक कार सवार युवक का बैग उड़ा दिया। ये भी पढ़ें- दीवार के पास पेशाब करने को लेकर हुई कहासुनी तो कर दी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+