जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने लूटा बैंक, 2 लाख रुपये लेकर हुए फरार
नोटबंदी के बाद जम्मू-कश्मीर में बैंक लूट की घटनाएं अचानक बढ़ी हैं। इसके पहले 8 दिसंबर 2016 को कुछ अज्ञात लोगों ने पुलवामा में इसी बैंक की ब्रांच से 13.38 लाख रुपये लूट लिए थे।
India
oi-Brajesh
By Brajesh Mishra
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर बैंक रॉबरी का मामला सामने आया है। आतंकियों ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक से दो लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बीते तीन महीनों में यह दूसरी घटना है।
पुलवामा में भी लूटा था बैंक
इसके पहले 8 दिसंबर 2016 को कुछ अज्ञात लोगों ने पुलवामा में इसी बैंक की ब्रांच से 13.38 लाख रुपये लूट लिए थे। यह लूट नोटबंदी के बाद हुई थी और इसमें नए नोट भी लूटे गए थे। नोटबंदी के समय जम्मू-कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में मारे गए कुछ आतंकियों के पास 2000 रुपये के नए नोट भी मिल चुके हैं। READ ALSO: खाने में मसाला ज्यादा होने पर पत्नी को टुकड़ों में काटा
नोटबंदी के बाद बढ़ी हैं लूट की घटनाएं
8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से जम्मू-कश्मीर में कई बैंकों में लूट की वारदात सामने आ चुका है। सरकार ने काले धन पर लगाम लगाने और हवाला के जरिए आतंकियों को हो रही फंडिंग को रोकने के उद्देश्य से नोटबंदी का फैसला लागू किया था लेकिन अब बैंकों में लूट की घटनाओं से आतंकियों को पास नए नोट पहुंच रहे हैं।