Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड पर 'डिजिटल स्ट्राइक', 52 लाख लोगों का नाम कटा, क्या आप भी हैं इसमें?

Bihar Ration Card Name Delete List: बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। राज्य सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाने की तैयारी कर ली है।

यह कार्रवाई आधार सीडिंग न होने या गलत जानकारी के कारण वेरिफिकेशन रिजेक्ट होने के बाद की जा रही है। इसका सीधा असर उन गरीब परिवारों पर पड़ेगा जिन्हें अब सरकारी दुकानों से सस्ता या मुफ्त अनाज नहीं मिल सकेगा। सरकार अब केवल उन्हीं को लाभ देगी जिनका डेटा पूरी तरह सही और सत्यापित है।

Bihar Ration Card

Aadhaar Seeding Bihar PDS: आधार वेरिफिकेशन फेल होने से कटा नाम

बिहार के सभी 38 जिलों में राशन कार्डों की जांच के दौरान यह पाया गया कि लाखों लोगों का आधार डेटा मेल नहीं खा रहा है। अब तक राज्य में 5.92 करोड़ लोगों का वेरिफिकेशन सफल रहा है, लेकिन 52.22 लाख लोगों का आवेदन तकनीकी खामियों या गलत आधार नंबर के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों की आधार सीडिंग सफल नहीं होगी, उन्हें पीडीएस (PDS) योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 11 लाख से अधिक जीविका दीदियों के खाते में कब तक आएंगे 10 हजार रुपए?

Bihar News Hindi: इन जिलों में गिरी सबसे ज्यादा गाज

आंकड़ों के अनुसार, राजधानी पटना में सबसे अधिक 2.96 लाख लोगों का वेरिफिकेशन रिजेक्ट हुआ है। इसके बाद दरभंगा में 2.64 लाख, वैशाली में 2.43 लाख और नालंदा में 2.29 लाख लोगों के नाम कटने की कगार पर हैं। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और मधुबनी जैसे बड़े जिलों में भी लाखों की संख्या में लोगों का डेटा रिजेक्ट किया गया है। इन जिलों के राशन कार्ड धारकों के बीच अब अपने नाम को बचाने की होड़ मची है।

करोड़ों लोगों का वेरिफिकेशन हुआ सफल

राशन कार्ड शुद्धिकरण के इस महाभियान में जहां लाखों नाम कटे हैं, वहीं करोड़ों लोगों का डेटा सुरक्षित भी हुआ है। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा 30.4 लाख और पूर्वी चंपारण में 28.6 लाख लोगों का वेरिफिकेशन स्वीकार किया गया है। पटना में भी 27.3 लाख लोग सुरक्षित हैं। सरकार का लक्ष्य है कि राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए ताकि अपात्र लोग योजना का गलत फायदा न उठा सकें और केवल जरूरतमंदों को ही अनाज मिले।

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: बिहार में बड़ा खेला! कांग्रेस के सभी 6 विधायक 'लापता', किस दल में होंगे शामिल?

Bihar Ration Card Online Apply 2026: अब घर बैठे ऑनलाइन बनाएं राशन कार्ड

नाम कटने की खबरों के बीच सरकार ने नई प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम कट गया है या वह नया कार्ड बनवाना चाहता है, तो उसे अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आवेदक सीधे rconline.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधार कार्ड, बैंक खाता और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ घर बैठे ही नए राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

ये भी पढे़ं: Bihar News: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर चिराग का दो टूक जवाब, JDU को लग सकती है मिर्ची

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+