Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव ने तिलक मिटा कर टोपी पहनी', BJP का जोरदार निशाना, RJD पर तुष्टिकरण का आरोप

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 6 महीने का समय बचा हुआ है। चुनाव 2025 के ही अक्टूबर और नवंबर के बीच में होगी। लेकिन राज्य चुनावी राजनीतिक माहौल में रंगा जा चुका है।

सभी दल इसको लेकर जोर लगाए हुए है। नेता लोग मंदिर-मस्जिद का दौरा शुरू कर दिए हैं। इसी सब के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो चुका है। बीजेपी तेजस्वी यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगा रही है।

Bihar Politics

तेजस्वी के इफ्तार पर बवाल

दरअसल , शुक्रवार (22 मार्च) को तेजस्वी यादव दरभंगा के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान वे पहले मंदिर गए उसके बाद इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने दोनों जगह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद से ही बवाल शुरू हो गया।

अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना की

पहले तेजस्वी यादव दरभंगा के अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा करते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'दरभंगा के प्राचीन देवी अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की। ऐसा मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम ने इसी स्थान पर देवी अहिल्या का उद्धार किया था। ये मंदिर माता सीता के जन्म स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर है।'

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

पूजा के बाद इफ्तार पार्टी में हुए शामिल

वहीं अहिल्या स्थान में पूजा-अर्चना के बाद तेजस्वी यादव दरभंगा जिले के ही जाले विधानसभा में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार के दौरान तेजस्वी यादव के साथ RJD के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। इस इफ्तार पर बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा।

बीजेपी ने उठाया सवाल

वहीं तेजस्वी के इफ्तार को लेकर बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा। बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री जिबेस कुमार ने कहा कि, तेजस्वी यादव को शर्म आनी चाहिए। वे तिलक को मिटा कर जालीदार टोपी पहन कर इफ्तार कर रहे हैं। पुजारी तिलक लगाते हैं तो मिटा देते हैं और फिर जालीदार टोपी पहन लेते हैं। बिहार की जनता सब देख रही है।

Take a Poll

RJD ने किया पलटवार

वहीं बीजेपी के आरोप पर RJD ने जवाब दिया है। RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आजतक से बात करते हुए कहा कि, 'बीजेपी वाले दोहरा मापदंड अपनाते हैं। हम इफ्तार का आयोजन करें तो निशाना साध लेते हैं और नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार का आयोजन होता है तो चुप्पी साध लेते हैं। हमारे नेता मंदिर में भी जाते हैं और इफ्तार में भी शामिल होते हैं।'

ये भी पढ़ें Bihar Politics: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', राबड़ी आवास के सामने लगा नीतीश कुमार का पोस्टर, RJD का तंज

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+