Bihar Politics: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', राबड़ी आवास के सामने लगा नीतीश कुमार का पोस्टर, RJD का तंज

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 6 महीने का समय बचा हुआ है। चुनाव 2025 के ही अक्टूबर और नवंबर के बीच में होगा। लेकिन राज्य चुनावी राजनीतिक माहौल में रंगा जा चुका है। सभी दल इसको लेकर जोर लगाए हुए है। वहीं पिछले दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे राष्ट्रगान के दौरान बातचीत करते नजर आए थे।

नीतीश कुमार के इस वीडियो को लेकर विपक्ष हमलावर है। इसी क्रम में आज नीतीश कुमार के खिलाफ पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के आवास के सामने एक नया पोस्टर लगाया गया है, जिसमें नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है।

Bihar Politics

पोस्टर में क्या लिखा है?

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के आवास के सामने लगाए गए इस पोस्टर पर लिखा है,'नायक नहीं खलनायक हूं मैं'। वहीं पोस्टर में नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने, महात्मा गांधी का अनादर करने और राष्ट्रगान का सम्मान न करने का आरोप लगाया गया है। यह पोस्टर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राष्ट्रगान के अपमान पर बिहार विधानसभा में हंगामा

वहीं राष्ट्रगान के अपमान पर बिहार विधानसभा में भी जम कर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, 'आज पूरे देश को इस बात की चिंता है कि राष्ट्रगान का अपमान करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाड़ले मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को हो क्या गया है? क्या RSS-BJP राष्ट्रगान के इस अपमान का समर्थन कर रही है?'

Take a Poll

'कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए'

वहीं इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!'

ये भी पढ़ें Nitish Kumar Viral: '10 साल में ही धरती खत्म हो जाएगी', विधानसभा में नीतीश कुमार ने बताई वजह

आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा था कि, 'आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है। चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं है और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है। बिहार को बार-बार यूं अपमानित मत कीजिए।'

ये भी पढ़ें Nitish Kumar Viral: फिर पैर छूने के लिए झुके नीतीश, BJP सांसद ने गले लगा लिया, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+