Bihar Politics: RJD-कांग्रेस में सीटों का फॉर्मूला तय! तेजस्वी ने राहुल को समझाया गणित, कांग्रेस को इतनी सीट?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार (15 अप्रैल) को दिल्ली में महागठबंधन की अहम बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। बैठक में तेजस्वी यादव,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु वहीं RJD की ओर से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय यादव मौजूद रहे।

Bihar Politics

17 अप्रैल को पटना में दोबारा मिलेंगे- तेजस्वी

वहीं बैठक के मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, 'हमारी बैठक हुई और सकारात्मक चर्चा हुई। हम 17 अप्रैल को पटना में दोबारा मिलेंगे। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर हम मिलकर और एकमत से निर्णय लेंगे। नीतीश जी तो हाइजैक हो चुके हैं। इस बार बिहार में एनडीए सरकार नहीं बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव ने पेश किया सीट शेयरिंग फॉर्मूला

दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामने सीट शेयरिंग फॉर्मूला पेश किया। जिस पर कांग्रेस ने तो अभी सहमति नहीं दी है।

सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव ने जो सीट शेयरिंग फॉर्मूला पेश किया वे इस प्रकार हैं।

कुल विधानसभा की सीट- 243

  • RJD- 151 सीट
  • कांग्रेस -50 सीट
  • VIP- 12 सीट
  • CPI(ML)- 20 सीट
  • CPI-6 सीट
  • CPM- 4 सीट

कांग्रेस 100 सीट की कर रही है मांग

बता दें कि कांग्रेस पार्टी इस बार 100 सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। लेकिन RJD नेतृत्व इस बार 50 से एक भी ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं है। इसी को लेकर दोनों दलों में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस रहा है। RJD चाहती है कि वे 150 सीट पर चुनाव लड़ें।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी का बड़ा खुलासा ! राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद क्या कहा?

2020 चुनाव में महागठबंधन का प्रदर्शन

RJD 144 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जबकि उसने 75 सीट जीतने में कामयाब हुई। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें उसने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं CPI(ML) 19 सीटों पर चुनाव लड़ी जबकि उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी तरह से CPM 4 सीटों पर चुनाव लड़ी और CPI 6 सीटों पर चुनाव लड़ा। दोनों दल 2-2 सीट जीतने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें Bihar News: दलित पार्टी कार्यकर्ता के घर तेजस्वी यादव ने खाया सत्तू, बिहार में क्यों मचा सियासी बवाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+