Bihar News: दलित पार्टी कार्यकर्ता के घर तेजस्वी यादव ने खाया सत्तू, बिहार में क्यों मचा सियासी बवाल?

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के प्रसिद्ध त्योहार सत्तुआनी के मौके पर दलित पार्टी कार्यकर्ता के घर पहुंचकर 'सत्तू' खाया। तेजस्वी ने इसका वीडियो भी शेयर किया। वहीं अब इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने उन पर सवाल उठाया है।

Bihar News

अपने विधानसभा पहुंचे थे लालू

सोमवार (14 अप्रैल) को पूरे बिहार में सत्तुआनी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान लोग सत्तू खाते हैं। तेजस्वी यादव भी सत्तुआनी मनाने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक दलित पार्टी कार्यकर्ता के घर पहुंचकर 'सत्तू' का सेवन किया। अब उनके इस दलित प्रेम को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है।

'मेरे पिता बचपन में मुझे सत्तू खिलाया करते थे'

तेजस्वी यादव ने सत्तू खान के बाद कहा, "आज 'सत्तुआनी' है और बिहार में आज के दिन 'सत्तू' खाने की परंपरा है। आज अंबेडकर जयंती भी मनाई जा रही है। हमने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में अंबेडकर जयंती मनाई। अब हम लालनदेव दास जी के घर पर 'सत्तू' खा रहे हैं। मेरे पिता (लालू प्रसाद यादव) बचपन में मुझे 'सत्तू' खिलाया करते थे।"

ये भी पढ़ें Bihar Politics: Tejashwi के ख़िलाफ़ राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor, जानिए क्यों तेज़ हुई ये चर्चा?

भोजपुरी भाषा में तेजस्वी ने किया पोस्ट

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,आज सतुआन ह। सभका के सतुआन के बधाई। आज के दिन लोग गंगा नदी में स्नान, पूजा आदि के बाद जौ के सत्तू, गुर, कच्चा आम के टिकोरा आदि गरीब असहाय के दान करेला आ ईस्ट देवता, ब्रह्मबाबा आदि के चढ़ा के प्रसाद के रूप में ग्रहण करेला।

घर में एह दिन के बहुत खुशी से मनावल जात रहै. पूजा होत रहे. नया घईला आवत रहे। सतुआन के दिन लोग खाली सतुआ के पानी से सानी के, ओकरा प भुनल आ पीसल जीरा छिरिक के, पियाज आ टिकोरा के कूचा आ फुदेना डालल मीठका चटनी हरिहर मरिचा आ आचारो के साथे खाईं जा

जानिए विपक्षी दलों ने क्यों उठाया सवाल?

वहीं तेजस्वी के इस वीडियो पर विपक्षी दल खास कर जेडीयू के नेताओं ने सवाल उठाया है। विपक्षी दलों का कहना है कि, तेजस्वी दलित प्रेम का दिखावा करते हैं। दलित के घर सत्तू तो खाया लेकिन पानी बोतल वाला पिया। वो दलित के घर का पानी नहीं पी सकते हैं इसलिए मिनिरल वाटर साथ लेकर गए थे।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: क्या Delhi की तरह प्रदेश में भी बदलेगी तस्वीर, Tejashwi को बिहार का प्रवेश क्यों बता रहे लोग?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+