Bihar Politics: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी का बड़ा खुलासा ! राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद क्या कहा?
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महा गठबंधन में सीएम पद को लेकर जारी बयानबाजी के बीच दिल्ली में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि अक्टूबर-नवंबर के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद?
दिल्ली में हुई इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु।
वहीं RJD की ओर से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय यादव मौजूद रहे।
17 अप्रैल को पटना में दोबारा मिलेंगे- तेजस्वी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद बाहर निकल कर तेजस्वी यादवा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'हमारी बैठक हुई और सकारात्मक चर्चा हुई।हम 17 अप्रैल को पटना में दोबारा मिलेंगे। हम पूरी तरह से तैयार हैं और बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: Tejashwi के ख़िलाफ़ राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor, जानिए क्यों तेज़ हुई ये चर्चा?
मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर हम मिलकर निर्णय लेंगे - तेजस्वी
वहीं उन्होंने इस दौरान NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि, एनडीए की 20 साल की सरकार के बाद भी बिहार आज सबसे गरीब राज्य है। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर हम मिलकर और एकमत से निर्णय लेंगे। नीतीश जी तो हाइजैक हो चुके हैं। इस बार बिहार में एनडीए सरकार नहीं बनने जा रही है।
कांग्रेस नेताओं के बयान से टेंशन में तेजस्वी
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के कई नेता कह चुके हैं कि, सीएम के चेहरे पर फैसला चुनाव के बाद होगा। शुक्रवार (11 अप्रैल) को पटना पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी इसी बात को दोहराया था।
वहीं दिल्ली में 4 अप्रैल को कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक से बाहर निकल कर कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से INDIA गठबंधन के सीएम के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता सीएम का चेहरा तय करेगी। इन्हीं बयानों से सीएम के चेहरे पर सस्पेंश बरकरार है।
ये भी पढ़ें Bihar News: दलित पार्टी कार्यकर्ता के घर तेजस्वी यादव ने खाया सत्तू, बिहार में क्यों मचा सियासी बवाल?












Click it and Unblock the Notifications