Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह के जानी दुश्मन का अंत, 'छोटे सरकार' पर फायरिंग से शुरू हुई थी खूनी जंग!
Bihar News: बिहार के प्रसिद्ध पहलवान और बाहुबली अनंत सिंह के जानी दुश्मन माने जाने वाले विवेका पहलवान की मौत हो गई है। उन्होंने 2 अप्रैल की देर रात पटना के आरोग्य अस्पताल में अंतिम सांस ली।
27 मार्च को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं विवेका पहलवान के निधन पर उनके कट्टर दुश्मन अनंत सिंह ने भी दुख जताया है।

मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह से खुली दुश्मनी
पहलवान विवेकानंद सिंह और मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह के बीच दुश्मनी किसी से छिपी नहीं थी। विवेकानंद सिंह ने मोकामा में खुलकर अनंत सिंह को चुनौती दी थी। कई बार दोनों के बीच गैंगवार की भी घटना सामने आ चुकी है। हाली ही में जिसने अनंत सिंह के ऊपर फायरिंग करने वाले सोनू-मोनू भी इनके ही चेले थे।
अनंत सिंह पर की फायरिंग
अनंत सिंह और विवेका पहलवान आपस में रिश्तेदार थे। दोनों एक ही गांव लदमा के रहने वाले थे। लेकिन दोनों के बीच कई बार गैंगवार हो चुका है। साल 2004 में लदमा गांव में अनंत सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
अनंत सिंह अपने साथियों के साथ छत पर सो रहे थे, तभी जानलेवा हमला हुआ। हमले में अनंत सिंह की पीठ में गोली लगी थी। इस हमले का आरोप विवेका पहलवान पर लगा, और इस मामले में उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई।
गैंगवार में कई लोगों की हुई मौत
दोनों गैंग के बीच कई बार खूनी संघर्ष देखने को मिल चुका है। इस गैंगवार में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं अनंत सिंह के बड़े भाई फजो सिंह और विरंची सिंह की गैंगवार में हत्या कर दी गई। विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की भी इस गैंगवार में जान गई।
वहीं 1995 के विधानसभा चुनावों में अनंत सिंह के घर पर बड़ा हमला हुआ था, जिसमें दोनों गुटों के बीच भारी गोलीबारी हुई इस हमले में अनंत सिंह के साले की हत्या हो गई और दोनों तरफ लाशें बिछ गईं।
ये भी पढ़ें 'छोटे सरकार' से Sonu Monu गैंग की पुरानी है दुश्मनी, कभी 50 लाख में ली थी Anant Singh को मारने की सुपारी












Click it and Unblock the Notifications