'नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम नहीं बनाया तो पार्टी छोड़ दी', प्रशांत किशोर को लेकर जेडीयू MLC का बड़ा खुलासा
Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है इसी को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार चुनाव में NDA और महागठबंधन के अलावे प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। प्रशांत किशोर लगातार पूरे बिहार में यात्रा करते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच JDU के विधान पार्षद संजय सिंह ने दावा करते हुए प्रशांत किशोर पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम का पद मांगा था। पद नहीं मिलने की वजह से पार्टी छोड़ दी थी। वहीं इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
'प्रशांत किशोर एक शुद्ध व्यापारी हैं'
जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह ने प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक शुद्ध व्यापारी हैं। वो यहां लोगों को ठगने आए हैं। वंशवाद की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने जिस उदय सिंह को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, वो भी एक राजनीतिक परिवार से आते हैं।

ये भी पढ़ें Manish Kashyap ने BJP से दिया इस्तीफा, इस पार्टी से लड़ सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव
'कांग्रेस को घाट पर छोड़ दिया'
संजय सिंह ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बहुत सम्मान दिया, और अब वो कहते हैं कि 2015 में नीतीश कुमार की जीत उन्हीं की वजह से हुई थी। तो फिर 2005 से 2015 तक कहां थे? 2017 में ये उत्तर प्रदेश गए, कांग्रेस के लिए काम किया। कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं, और ये खुद केवल 7 सीटें जीत पाए। 'खाट सभा' की और कांग्रेस को 'घाट' पर छोड़ दिया।'
ये भी पढ़ें मोदी कैबिनेट छोड़ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, जानिए किस सीट से आजमाएंगे किस्मत?












Click it and Unblock the Notifications